Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी के सीएम योगी नाम एक और रिकार्ड, चार साल में की 10 अरब रुपये की सहायता
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी के सीएम योगी नाम एक और रिकार्ड, चार साल में की 10 अरब रुपये की सहायता

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
whatsapp_image_2021-03-17_at_9.37.19_pm-sixteen_nine

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक और रिकार्ड हो गया है. गरीबों और बीमारों की मदद करने में उन्होंने सभी मुख्य मंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है. योगी इस मामले में अब यूपी के नंबर वन सीएम बन गए हैं. सीएम के विवेकाधीन कोष यानी फंड से लोगों की मदद करने का नियम रहा है. इसमें वे किसी की भी किसी हद तक जाकर मदद कर सकते हैं. ये फैसला मुख्यमंत्री के विवेक पर होता है. पिछले चार सालों में योगी सरकार ने इस फंड से एक हज़ार करोड़ रूपये की मदद दी है.

सीएम योगी ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विवेकाधीन कोष के तहत पिछली सरकारों से कई गुना ज्यादा गरीबों और गंभीर रोगियों की मदद की है. सीएम ऑफिस की तरफ से इस फंड को लेकर ब्यौरा जारी किया गया है. योगी ने पुराने रिकार्डों को तोड़ते हुए चार साल में ग़रीबों और बीमारों को 10 अरब रुपए दिए हैं.

अखिलेश सरकार के पांच साल में 42,508 लोगों को 552 करोड़ ही दिए गए थे. मायावती के सीएम रहते हुए पांच साल में बहुत कम लोगों को सहायता मिल पाई. आंकड़ों की बात करें तो बहन जी की सरकार में बस 18,462 लोगों को 84 करोड़ रुपए दिए गए.

लोकसभा सांसद रहते हुए भी योगी आदित्यनाथ लोगों की ऐसे ही मदद किया करते थे. गोरखनाथ मंदिर में सवेरे छह बजे से उनके यहां जनता का आना शुरू हो जाता था. इसके बाद वे गरीबों के शादी ब्याह से लेकर उनके इलाज तक में सहायता किया करते थे. कुछ लोगों की मदद वे एमपी फंड से किया करते थे, जबकि कई लोगों का काम वे गोरक्षा पीठ की तरफ से कर देते थे. वह लगातार 5 बार गोरखपुर से सांसद रहे.

जब वह यूपी के सीएम बने तब भी वह सांसद ही थे. राज्य में सत्ता में आने के बाद योगी ने प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा ऐसे लोगों की मदद की है, जिन्होंने पैसे के अभाव में अपनों के जीवन की आस छोड़ दी थी. योगी की मदद से ऐसे हजारों लोगों की न सिर्फ जान बची है, बल्कि उनके परिवारों के जमीन और जायदाद भी बिकने से बचे हैं.

जानें हर साल कितने लोगों की मदद की 

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से साल 2017-18 में 13 हजार 224 लोगों को एक अरब 84 करोड़ 42 लाख 88 हजार 750 रुपए की मदद की. वहीं इसके अगले साल मतलब 2018-19 में 17 हजार 772 लोगों को दो अरब 56 करोड़ 34 लाख 61 हजार 400 रुपए जबकि 2019-20 में 18 हजार 14 लोगों को दो अरब 80 करोड़ 23 लाख 56 हजार 695 रुपए की सहायता की.

इसके बाद साल 2020-21 में 64,357 लोगों को 996 करोड़ रुपए दिए गए. मुख्यमंत्री के स्पेशल सेक्रेटरी विशाख ने बताया कि सीएम फंड से ज़रूरतमंद और गरीब पात्रों की मदद की जा रही है. इसमें किडनी प्रत्यारोपण, कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों में धनराशि तय समय में दी जाती है.

सबसे ज्यादा कैंसर, किडनी और हृदय रोग के इलाज के लिए रुपए दिए गए. सीएम योगी ने सबसे ज्यादा 25,425 कैंसर रोगियों को तीन अरब 94 करोड़ 22 लाख 24 हजार 711 रुपए, अन्य प्रकार के ईलाज के लिए 21,755 रोगियों को तीन अरब पांच करोड़ 13 लाख नौ हजार 350 रुपए, किडनी के ईलाज के लिए 9427 लोगों को एक अरब 80 करोड़ 65 लाख 82 हजार 475 रुपए और हृदय रोग के ईलाज के लिए 7019 लोगों को 68 करोड़ 35 लाख 69 हजार 400 रुपए दिए हैं.

Post navigation

Previous: अमेरिकी संसद के बाहर फायरिंग से हड़कंप, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया शोक, कही यह बात
Next: भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू, कुछ राज्यों के कई शहरों में लगा लॉकडाउन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.