Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विधानसभा चुनाव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिनों में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

विधानसभा चुनाव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिनों में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
images (2)

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. पीएम मोदी तीन दिनों से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम में लगातार रैलियां कर रहे हैं.

आज तीसरे दिन असम के तामुलपुर में, पं बंगाल के तारकेश्वर और सोनारपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इन तीन दिनों में पीएम मोदी ने चार राज्यों का भ्रमण कर 10 चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. आज की रैलियों को जोड़कर पीएम की इस चुनाव अभियान में अब तक कुल 23 रैलियां पूरी हो जाएंगी.

पीएम मोदी ने इन तीन दिनों की अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत गुरुवार को असम से की थी. पहले दिन असम के कोकराझार, बंगाल के जयनगर और उलुबेरिया में जनसभा की.

इसके बाद तमिलनाडु पहुंचकर मदुरै में मीनाक्षी मंदिर में दर्शन किए. अगले दिन मदुरै, कन्याकुमारी, पाटनमथिट्टा, तिरुवनंतपुरम में रैली की. इसके बाद तीसरे दिन तमुलपुर, तारकेश्वर और सोनारपुर में जनता को संबोधित किया. इससे पहले पीएम मोदी दो दिन की बांग्लादेश यात्रा से लौटकर भारत आए थे.

पीएम मोदी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की लहर है और पार्टी 200 से अधिक सीटें जीतेगी. उन्होंने जयनगर में बीजेपी की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पहले चरण में बंगाल में हुए शांतिपूर्ण और रिकॉर्ड मतदान में लोगों ने बीजेपी को भारी समर्थन दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले तक बंगाल के लोग कह रहे थे कि बीजेपी इस बार 200 सीटें पार कर जाएगी. लेकिन पहले चरण जिस तरह की दमदार शुरुआत बीजेपी ने की है, उससे ये साफ है कि जनता की आवाज को ईश्वर का भी आशीर्वाद मिल गया है. बंगाल में बीजेपी की जीत का आंकड़ा 200 के भी पार जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विद्या बालन का बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, किसी ने बोला कूल तो किसी ने बोला हॉट
Next: अभिनेत्री नोरा फतेही ने करवाया फोटोशूट सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.