Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में लगातार बढ़ते कोरोना पर सीएम नितीश की उच्चस्तरीय बैठक, दिया यह निर्देश
  • देश
  • बिहार
  • स्वास्थ्य

बिहार में लगातार बढ़ते कोरोना पर सीएम नितीश की उच्चस्तरीय बैठक, दिया यह निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

पटना: बिहार में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनज़र सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को उच्च अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. यहां पर उन्होंने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से कहा कि वह संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य के तमाम स्कूलों को बंद करने पर विचार करें.

इस मीटिंग में नीतीश कुमार ने निर्देश जारी किया कि अगले कुछ दिनों के लिए सूबे में किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों को पूरी तरीके से स्थगित रखा जाए. संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र अधिक से अधिक टेस्टिंग करने को लेकर भी नीतीश ने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि वह राज्य में अधिक से अधिक टेस्टिंग करें और साथ ही टीकाकरण की तादाद को और अधिक बढ़ाएं. नीतीश कुमार ने अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की बढ़ती तादाद को देखकर अपनी तैयारी पूरी रखें और बेड की संख्या भी बढ़ाएं.

सीएम नितीश ने जनता से भी अपील करते हुए कहा कि वह संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोविड-19 संबंधित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें तथा मास्क का इस्तेमाल करें. बैठक में नीतीश ने कहा कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है कि सभी अलर्ट और एक्टिव मोड पर रहे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू, 24 घंटों में मिले 93 हजार से ज्यादा नए मामले, 513 की मौत
Next: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन, ट्वीट कर कही ये बातें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.