Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गर्मी में आपको स्वस्थ रखते हैं यह पांच सुपरफ़ूड
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

गर्मी में आपको स्वस्थ रखते हैं यह पांच सुपरफ़ूड

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

गर्मी का मौसम आ चुका है। ऐसे में आप जानते ही होंगे कि इस मौसम में सेहत को लेकर बड़ी सावधानी रखनी जरुरी है। जी दरअसल इस दौरान अगर खान-पान में जरा सी भी लापरवाही की जाए तो इसके चलते गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा रहता है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, गर्मियों में खाई जाने वाली कुछ चीजें सेहत को बड़ा फायदा पहुंचाती हैं। आज हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको गर्मियों में खानी चाहिए।

तोरई- कहा जाता है गर्मियों के मौसम में तोरई की सब्जी जरूर खाना चाहिए क्योंकि तोरई में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।

सेब, अंजीर और नाशपाती- यह तीनों चीजें फाइबर से भरपूर होती हैं। इनमे पोषक तत्व होते हैं जो इनके छिलके में भी होते हैं इस वजह से इन्हे छिलके समेत ही खाएं। इन्हे खाने से पहले अच्छे से धो लें।

ब्लैकबेरीज और रेस्पबेरीज- एक्सपर्ट्स के अनुसार बेरीज फाइबर का अच्छा स्त्रोत हैं। यह विटामिन C से भरपूर होता है। जी दरअसल एक कप बेरीज में 8 ग्राम फाइबर पाया जाता है।

तरबूज- गर्मी में खूब तरबूज खाना चाहिए क्योंकि यह शरीर को ठंडा करने और डिहाइड्रेशन दूर करने में मदद करता है। जी दरअसल तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है।

संतरा- एक्सपर्ट्स के अनुसार संतरे में खूब सारा पोटैशियम होता है जो गर्मियों के मौसम में जरूरी माना जाता है। जी दरअसल गर्मियों में पसीने के जरिए पोटैशियम बाहर निकल जाता है जिससे मांसपेशियों में ऐंठन होना शुरू हो जाती है। इसी वजह से इस मौसम में संतरा खाना चाहिए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्किन और बालो को स्वस्थ रखने के लिए पालक के जूस का करें सेवन
Next: इस दिन है गुड़ी पड़वा, जानिए इसका महत्व और पूजा विधि

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.