Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • IPL 2021 के मैच योजनाबद्ध तरीके से मुंबई में ही खेले जाएंगे, BCCI को महाराष्ट्र सरकार से मिली मंजूरी
  • खेल
  • देश

IPL 2021 के मैच योजनाबद्ध तरीके से मुंबई में ही खेले जाएंगे, BCCI को महाराष्ट्र सरकार से मिली मंजूरी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
18_02_2021-ipl_auction_photo_21381568_21456399

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को पुष्टि की कि इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के मैच योजनाबद्ध तरीके से मुंबई में ही खेले जाएंगे और इसमें कोई बाधा नहीं होगी। उनकी पुष्टि के एक दिन बाद यह घोषणा की जाती है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार शाम 7 बजे तक वीकेंड पर लॉकडाउन रहेगा।

नवाब मलिक ने एएनआइ को बताया, “प्रतिबंधों के साथ मैचों के लिए अनुमति दी गई है, भीड़ को स्टेडियमों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो भी आइपीएल में भाग ले रहा है, उसे आइसोलेशन में एक स्थान पर रहना होगा। अधिक भीड़ नहीं हो सकती है, हमने यह स्पष्ट कर दिया है और इस आधार पर हमने अनुमति दी है।” बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी थी कि हम बबल में हैं ऐसे में होटल से स्टेडियम और स्टेडियम से होटल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने आगे कहा, “टीकाकरण की मांग करने वाले कई लोग हैं, बीसीसीआइ ने भी अनुरोध किया है कि खिलाड़ियों का टीकाकरण किया जाए। हम यह भी जानते हैं कि महाराष्ट्र में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें वायरस के संपर्क में आने का खतरा है। हम यह भी चाहते हैं कि आयु सीमा को कम किया जाए ताकि हम टीकाकरण कर सकें, लेकिन जब तक केंद्र सरकार अनुमति नहीं देती, हम ऐसा नहीं कर सकते।”

रविवार को बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी पुष्टि की थी कि आइपीएल के 14 वें संस्करण में सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। गांगुली ने एएनआइ से कहा, “सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार होगा।” वानखेड़े स्टेडियम 10-25 अप्रैल तक इस सीजन में 10 आइपीएल मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। मुंबई स्टेडियम में पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2021 को लेकर BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया बयान, तय अनुसार होगा कार्यक्रम
Next: सोने- चांदी की वायदा कीमतों में दर्ज हुई गिरावट, जानिए क्या है रेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.