Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र: उद्धव के मंत्री बच्चू कडू ने खराब फ़ूड क्वालिटी को लेकर ठेकेदार को जड़ा थप्पड़
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र: उद्धव के मंत्री बच्चू कडू ने खराब फ़ूड क्वालिटी को लेकर ठेकेदार को जड़ा थप्पड़

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री बच्चू कडू ने अकोला के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में रोगियों को दिए जा रहे भोजन की संभवत: खराब क्वालिटी को लेकर इसकी आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार को पर थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना सोमवार शाम को उस समय हुई, जब अकोला जिले के प्रभारी मंत्री कडू ने अस्पताल का औचक दौरा किया।

दरअसल, इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कडू को ठेकेदार को कथित तौर पर थप्पड़ मारते हुए नज़र आ रहे है। अस्पताल के दौरे के दौरान कडू ने रोगियों को मुहैया कराए जा रहे भोजन की जांच की, जिसमें कोरोना से पीड़ित मरीज भी शामिल थे और वह यह पता चलने पर गुस्सा हो गए कि खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता कथित तौर पर खराब थी।

उन्होंने ठेकेदार को भोजन की क्वालिटी और अन्य मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए बुलाया और संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उसे कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। कडू ने बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने जिला उप-मंडल अधिकारी को कथित खराब क्वालिटी वाले भोजन और अस्पताल में अनाज के भंडार तथा खाद्य आपूर्ति से संबंधित रिकॉर्ड का रखरखाव नहीं करने की जांच करने को कहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने- चांदी की वायदा कीमतों में दर्ज हुई गिरावट, जानिए क्या है रेट
Next: सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा से फैन ने पूछा ऐसा सवाल की अभिनेता ने कही यह बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.