Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 7 अप्रैल 2021 का राशिफल: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़े अपना राशिफल…
  • देश
  • धर्म

7 अप्रैल 2021 का राशिफल: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़े अपना राशिफल…

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत अपने राशिफल से ना करना चाहता हो, तो चलिए जानते आज यानी 7 अप्रैल 2021 का राशिफल….

मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल सफलता मिलने से संतोष होगा लेकिन बैठे बिठाए लाभ पाने की आशा ना रखें। बड़े ऑफिस में अधिकारियों से अनबन नुकसान दायक हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें।

वृषभ: आज का दिन विषम परिस्थिति वाला रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी, जिससे असंभव कार्य को भी संभव बनाने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों को आज लाभ प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

मिथुन: आज के दिन क्रोध की अधिकता रहने से परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका बन रही है। धन की आमद तो होगी लेकिन खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती हैं।

कर्क: आज आप अपने कार्य में ही मस्त रहेंगे और किसी भी विरोधी की आलोचना और अड़चन की ओर ध्यान न देकर अपने कार्य करते रहेंगे। कोई भी कार्य आरंभ करने के बाद उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे उत्साह भी बना रहेगा और निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण कर पाएंगे।

सिंह: आज के दिन आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मन अनिर्णायक स्थिति में रहने से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं लेकिन आज आपका संतोषी स्वभाव रहने से मन दुखी नही होगा।

कन्या: आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। दिनभर हास्य एवं मनोरंजन के मूड में रहेंगे और मौज-शौक पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यों को भी नजरअंदाज कर सकते हैं।

तुला: आज का दिन आपके प्रतिकूल रहेगा। आज कार्यों में असफलता मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा, जिसके कारण क्रोध की मात्रा भी आप में आज अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में पद व अधिकार की महत्वाकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी।

वृश्चिक: आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छी साठ-गांठ बनेगी, जिससे प्रमोशन की संभावना बन रही है। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी।

धनु: बड़े सरकारी अधिकारी की मदद से रूका धन प्राप्त हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा और आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय आज सामान्य से अधिक उन्नति से चलेगा लेकिन आर्थिक मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।

मकर: कार्यक्षेत्र में अपने कार्य पर फोकस रखें अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ सकता है। परिजनों के साथ बैठकर समस्याओं का समाधान निकालना हितकर रहेगा।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लाएगा लेकिन किसी विशेष कार्य को लेकर इंतजार करना पड़ सका है। इसके बाद ही कार्य विस्तार की सफल योजना बना पाएंगे। शेयर-सट्टे से आकस्मिक लाभ की संभावना बन रही हैं।

मीन: आज का दिन आपके अनुकूल रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से खुशी का अनुभव करेंगे। संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में दोपहर का समय व्यतीत होगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हल्दी के सेवन से बढ़ते वजन से इस तरह करें कंट्रोल
Next: इस तरह पसीने की बदबू से पाए छुटकारा

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 17 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.