Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • RBI ने RRA 2.0 की गठित, नियमों को आसान और सुसंगत बनाना है इसका मकसद
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

RBI ने RRA 2.0 की गठित, नियमों को आसान और सुसंगत बनाना है इसका मकसद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
rbi3FB240

नई दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने दूसरे नियामकीय समीक्षा प्राधिकरण (आरआरए 2.0) का गठन किया। इसका मकसद नियमनों को सुसंगत बनाना और नियामक इकाइयों के अनुपालन का बोझ घटाना है। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव को आरआरए 2.0 का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

नियमन, सर्कुलर और रिपोìटग प्रणाली की समीक्षा के लिए आरबीआइ ने पहली अप्रैल, 1999 को एक वर्ष के लिए प्रथम आरआरए का गठन किया था। इसके लिए आम लोगों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों से विचार लिए गए थे।आरआरए की सिफारिशों से विभिन्न प्रक्रियाओं को आसान तथा अधिक दक्ष बनाने में मदद मिलती है।

बयान के मुताबिक पिछले दो दशकों के दौरान रिजर्व बैंक के नियामकीय कामकाज को देखते हुए यह प्रस्ताव किया गया है कि केंद्रीय बैंक के नियमनों और अनुपालन प्रक्रियाओं की इसी तरह से फिर समीक्षा की जाए। इस बीच, आरबीआइ को ‘ऑन टैप’ यानी कभी भी लाइसेंस के लिए आवेदन करने के दिशानिर्देशों के तहत कुल आठ आवेदन मिले हैं। बैंक के मुताबिक इसमें सभी प्रकार की सेवाएं देने वाले यूनिवर्सल बैंकों के लिए चार और लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) के लिए चार आवेदन शामिल हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इस तरह डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाएगा बादाम
Next: बॉलीवुड के लोकप्रिय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मिडिया पर दी जानकारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.