Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुजरात में लॉकडाउन के खौफ से अबतक तीन दिन में 15 हजार ज्यादा मजदूरों ने किया पलायन
  • देश
  • राज्य

गुजरात में लॉकडाउन के खौफ से अबतक तीन दिन में 15 हजार ज्यादा मजदूरों ने किया पलायन

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

अहमदाबाद: गुजरात में कोरोना संकट के बीच अभी भले ही लॉकडाउन नहीं लगाया गया हो, किन्तु लॉकडाउन की अफवाह के खौफ से हर दिन सूरत से हज़ारों लोग अपने-अपने घरों को रवाना हो रहे हैं. बीते तीन दिनों में 15 हजार से ज्यादा लोग अपने घर लौट चुके हैं. रेलवे में यात्रा की सख्ती के बाद बसों पर बोझ बढ़ रहा है.

प्रतिदिन 100 से अधिक बसें सूरत से यूपी-एमपी जा रही हैं. गुजरात में रहने वाले मजदुर परिवार एक बार फिर से अपना घर बार छोड़कर गांव जाने को मजबूर हो गए हैं. औद्योगिक क्षेत्र कहे जाने वाले पांडेसरा इलाक़े से प्रति दिन बसों के जरिए हज़ारों की तादाद में मजदुर अपने अपने राज्य की तरफ़ पलायन कर रहे हैं. सूरत में बीते तीस सालों से रोजी-रोटी कमा रहे नज़ीर शेख़ अपने परिवार के साथ सूरत से अपने राज्य उत्तर प्रदेश रवाना हो गए.

नज़ीर ने कहा है कि एक महीने से काम धंधा बंद है और घर चलाना कठिन हो गया है. हर दिन कोई ना कोई ऐसी बात सामने आती है, जिससे लगता है कि सरकार कभी भी लॉकडाउन लगा देगी. शहर में हर दिन कोरोना से मौतें हो रही हैं. भय का माहौल है, इसलिए अपने गांव जा रहे हैं. नज़ीर शेख़ जैसे हजारों श्रमिक हैं, जो सूरत से अपने गांव की ओर पलायन कर रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटों में मिले 2.34 लाख नए मामले, एक दिन में सबसे अधिक 1341 मौत
Next: तेलंगाना: घर में अचानक लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की जलकर मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.