Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IPL 2021: हैदराबाद और मुंबई में टक्कर का मुकाबला! जानें क्या कहते हैं आंकड़े, कौन किसपर भारी
  • खेल
  • देश

IPL 2021: हैदराबाद और मुंबई में टक्कर का मुकाबला! जानें क्या कहते हैं आंकड़े, कौन किसपर भारी

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
pjimage-2021-04-17T114516.805

नई दिल्ली, आइपीएल 2021 में भले ही डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दोनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर है, लेकिन टीम रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर दे सकती है। आंकड़े इसके गवाह हैं। दोनों टीमों के बीच आइपीएल में अब तक 16 मैच हुए हैं और दोनों ने आठ-आठ मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कांटे टक्कर देखने को मिल सकती है।

बता दें कि टूर्नामेंट में मुंबई की टीम को एक मैच में जीत और एक में हार का सामना करना  पड़ा है। वहीं हैदराबाद की टीम दोनों मैच में हारी है। अगर पिछले पांच मैचों की बात करें तो मौजूदा चैंपियन मुंबई की टीम का हैदराबाद पर पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। मुंबई को तीन और हैदराबाद को दो मैच में जीत मिली है। पिछले साल की बात करें तो पहले मैच में मुंबई को जीत मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में हैदराबाद ने उसे 10 विकेट से पटखनी दे दी थी।

आइपीएल 2020 में  चार अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच मैच हुआ। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड ने 16 से 19वें ओवर के बीच 41 रन जोड़े। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने पारी के अंतिम चार गेंदों पर 20 रन (6,4,4,6) ठोक दिए और मुंबई को 200 के पार पहुंचा दिया।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच चार नवंबर को दूसरा मैच हुआ। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 148 रन बनाए। हैदराबाद की टीम ने 17.1 ओवर में बगैर विकेट खोए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कप्तान डेविड वार्नर ने नाबाद 81 और रिद्धिमान साहा ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली।

Post navigation

Previous: मिनटों में ऑनलाइन बनवाये पैन कार्ड, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रॉसेस
Next: आज रात 12 बजे से इतनेघंटे के लिए रुपये का नहीं कर पायेंगे ट्रांसफर, जानिए क्या है कारण

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.