Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IPL 2021: पहली जीत की तलाश में हैदराबाद, प्लेइंग XI में हो सकते हैं बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
  • खेल
  • देश
  • विदेश

IPL 2021: पहली जीत की तलाश में हैदराबाद, प्लेइंग XI में हो सकते हैं बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
pjimage-2021-04-17T131244.911-1

नई दिल्ली, आइपीएल 2021 के नौवां मुकबाला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI)के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक हैदराबाद का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम दोनों मैच गंवाकर प्वांइट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। ऐसे में मुंबई के खिलाफ मैच में टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या केन विलियमसन को प्लेइंग XI में मौका मिलेगा? क्या वह फिट हैं?

विलियमसन को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिला था। कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा था कि कीवी टीम के कप्तान मैच फिट नहीं हैं। विलियमसन अगर फिट होते हैं और आज का मैच खेलते है तो जॉनी बेयरस्टो को डगआउट में बैठना पड़ सकता है। दोनों मैच में मनीष पांडे अच्छे फॉर्म में दिखे हैं, लेकिन मैच फिनिश नहीं कर सके हैं। ओपनर के तौर पर रिद्धिमान साहा को एक और मौका मिल सकता है। हैदराबाद को पहले मैच में कोलकाता ने 10 रनों से हराया था। वहीं दूसरे मैच में बेंगलुरू ने उसे छह रनों से हराया था। ऐसे में टीम की नजर टूर्नामेंट की पहली जीत पर होगी।

विजयशंकर या अब्दुल समद की जगह केदार जाधव को मौका मिल सकता है

इसके अलावा विजयशंकर या अब्दुल समद की जगह केदार जाधव को मौका मिल सकता है। ऑलराउंडर के तौर पर जेसन होल्डर टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। आरसीबी खिलाफ मैच में मोहम्मद नबी की जगह होल्डर को मौका मिला था। गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।   इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा राशिद खान और शहबाज नदीम संभालेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग XI 

रिद्धिमान साहा, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो / केन विलियमसन, अब्दुल समद, केदार जाधव / विजय शंकर, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम, और टी नटराजन।

Post navigation

Previous: आज रात 12 बजे से इतनेघंटे के लिए रुपये का नहीं कर पायेंगे ट्रांसफर, जानिए क्या है कारण
Next: Twitter की सेवाएं हुई ठप, 40 हजार यूजर्स ने की शिकायत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.