Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा भाव में हुई बढ़ोत्तरी, चांदी की कीमत 218 रुपये की गिरावट, जानिए रेट
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

सोने के वायदा भाव में हुई बढ़ोत्तरी, चांदी की कीमत 218 रुपये की गिरावट, जानिए रेट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
gold-3-1557208107-1614600731

नई दिल्ली, सोने के वायदा भाव में सोमवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:24 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 187 रुपये यानी 0.39 फीसद की बढ़त के साथ 47,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 47,353 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 235 रुपये यानी 0.49 फीसद की तेजी के साथ 47,826 रुपये प्रति 19 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अगस्त अनुबंध वाले सोने का भाव 47,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

इसी तरह MCX पर सुबह 11:27 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 218 रुपये यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 68,466 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 68,684 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, जुलाई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 250 रुपये यानी 0.36 फीसद की टूट के साथ 69,538 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पहले वाले सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 69,788 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 0.60 डॉलर यानी 0.03 फीसद की तेजी के साथ 1,780.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 3.79 डॉलर यानी 0.21 फीसद की बढ़त के साथ 1,780.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.19 डॉलर यानी 0.75 फीसद की गिरावट के साथ 25.91 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.05 डॉलर यानी 0.20 फीसद की टूट के साथ 25.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूल को 125 बेड वाले कोविड सेंटर में बदला
Next: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक में की यह घोषणा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.