Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ‘ममता सरकार मेरे सामने एक-एक करके बैट्समैन भेज रही हैं
  • राजनीति

‘ममता सरकार मेरे सामने एक-एक करके बैट्समैन भेज रही हैं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
dtsds

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) आज सुबह कोलकाता के लेक कालीबाड़ी पहुंचे. इस दौरान धनखड़ ने सरकार के साथ अपनी तनातनी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि क्रिकेट टीम की तरह एक-एक करके राज्य सरकार मेरे सामने बैट्समैन (बल्लेबाज) भेज रही है और वे मेरे ऊपर टिप्पणी कर रहे हैं. मैं इस राज्य का अंपायर हूं, कोई बॉलर नहीं.”

राज्यपाल ने कहा, ”मैं मुख्यमंत्री के साथ बात करने को तैयार हूं. वो आएं तो सही. बात करें कोई दिक्कत नहीं है. मैं बहन चंद्रिमा को भी कहता हूं कि आपके खुद के दफ्तर में कितनी समस्याए हैं. आप अब मेरी बात छोड़कर उनके बारे में सोचिये, उन पर ध्यान दीजिये. ऐसा न हो कि सब लोग एक साथ मधुमक्खी के छत्ते पर हाथ डाले और उन्हीं के लिए समस्या पैदा हो जाए.

राज्यपाल ने तल्ख लहजे में कहा, ”26 तारीख को संविधान दिवस है और उसके पहले ही राज्य सरकार से सवाल पूछिए कि राज्य के संविधान के प्रधान के तौर पर क्या मुझे थोड़ा बहुत भी सम्मान मिलता है या सहयोगिता मिलती है? क्यों नहीं मिलता? पूछिए इनसे.”

राज्यपाल ने कोलकाता के मेयर बॉबी हाकिम पर भी सवाल करते हुए कहा, ”बॉबी हाकिम भाई आप तो स्वच्छता अभियान का पालन करते हो, आज राज भवन से रबिन्द्र सरोवर आने के दौरान शहर की जो हालत देखी आपने क्या वो देखा है? क्या हालत है एकदिन खुद सुबह निकल कर देखिए.”

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 1 जनवरी से 30 जून के बीच पूरे देश में दर्ज हुई हैं बच्चों के खिलाफ अपराध की 24,212 एफआईआर
Next: बढ़ते प्रदूषण को लेकर राज्यसभा में चर्चा,

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.