Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 1 हजार से ज्यादा नए केस, इतने लोगों की गई जान
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 1 हजार से ज्यादा नए केस, इतने लोगों की गई जान

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

श्रीनगर. जम्मू और कश्मीर में सोमवार को भी कोविड-19 का प्रसार जारी रहा. यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 1,516 नए मामले सामने आए, जिसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या 12,000 के आंकड़े को पार कर गई है. अधिकारियों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 768 नए मामले जम्मू डिवीजन से जबकि 748 मामले कश्मीर डिवीजन से सामने आए हैं. इसके अलावा 813 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है.

इस दौरान जम्मू और कश्मीर में छह और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 2063 तक पहुंच चुकी है. जम्मू और कश्मीर में अब तक 148,208 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 133,981 लोग ठीक हो चुके हैं. यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 12,164 हो गई है, जिनमें से 4,813 जम्मू डिवीजन से और 7,351 कश्मीर डिवीजन से हैं.

1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को मोदी सरकार ने कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया. इसके मुताबिक, एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी. बता दें कि सभी को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की मांग उठ रही थी. इस बीच मोदी सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दिए जाने का फैसला लिया है. यह टीकाकरण का तीसरा चरण होगा.

Post navigation

Previous: केरल में कांग्रेस ने कोरोना से लोगों की मदद के लिए नियंत्रण कक्ष खोलने का लिया फैसला
Next: यूपी सरकार ने लॉकडाउन से किया इनकार

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.