Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • IPL 2021: आज हैदराबाद से पंजाब का मुकाबला, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
  • खेल
  • देश

IPL 2021: आज हैदराबाद से पंजाब का मुकाबला, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

नई दिल्ली: IPL 2021 में आज को दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद व पंजाब किंग्स के बीच होगा। अब तक दोनों टीमों ने तीन-तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें पंजाब की टीम को एक मैच में जीत मिली है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तो तीनों मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है और ये टीम रन रेट व अंक के आधार पर पॉइंट टेबल में सबसे नीचे चल रही है। हैदराबाद को पहली जीत की तलाश है, तो वहीं पंजाब की टीम चाहेगी कि वो भी इस मैच में जीत हासिल करे और अपनी स्थिति को सुधारे।

हैदराबाद व पंजाब दोनों ही टीमों में स्टार प्लेयर्स की कोई कमी नहीं है, किन्तु जीत दर्ज करने के लिए इन्हें अंतिम एकादश का चयन बेहद सावधानी के साथ करना होगा। पंजाब की बात करें तो इस टीम में अंतिम एकादश में जिन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है उसमें कप्तान केएल राहुल के साथ दूसरे सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर मयंक अग्रवाल अवश्य होंगे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर ये टीम क्रिस गेल को ही आजमाना चाहेगी जो अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।

पंजाब की टीम में मिडिल आर्डर में बैटिंग के लिए दीपक हुडा, निकोलस पूरन व शाहरुख खान को शामिल किया जा सकता है। वहीं फेबियन एलन और झाय रिचर्डसन भी टीम में शामिल हो सकते हैं। रिचर्डसन गेंदबाजी के साथ-साथ बैटिंग भी कर लेते हैं। टीम में इनके अलावा अन्य गेंदबाजों में मुरुगन अश्विन, मो. शमी और अर्शदीप सिंह को चांस मिल सकता है। पंजाब की कमी ये है कि, यदि इनके शीर्ष बल्लेबाज नहीं चले तो टीम मुसीबत में आ सकती है।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), क्रिस गेल, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, फेबियन एलन, झाय रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, मो. शमी, अर्शदीप सिंह।

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन/जेसन होल्डर, विजय शंकर, अब्दुल समद, केदार जाधव/अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम, खलील अहमद।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में कोरोना के टूटे सारे रिकॉर्ड, हर तीन मिनट में कोरोना संक्रमित की हो रही मौत
Next: IPL 2021: चेन्नई के खिलाफ कोलकाता की टीम कर सकती है ये बदलाव, जानें- कैसी होगी दोनों की प्लेइंग XI

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.