Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना महामारी के मध्य वृद्धि को बनाए रखने के लिए उद्योग और सरकार के बीच पूर्ण विश्वास की जरूरत: वित्त मंत्री
  • देश
  • बिजनेस
  • स्वास्थ्य

कोरोना महामारी के मध्य वृद्धि को बनाए रखने के लिए उद्योग और सरकार के बीच पूर्ण विश्वास की जरूरत: वित्त मंत्री

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
21_04_2021-nirmala_ani_21577687

नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी के बीच वृद्धि को बनाए रखने के लिए उद्योग और सरकार के बीच पूर्ण विश्वास की जरूरत है। कोलकाता में मर्चेंट्स चेंबर ऑफ कॉमर्स (एमसीसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि केंद्र ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि महामारी की दूसरी लहर के बावजूद अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार जारी रहे।

उन्होंने कहा, ‘वृद्धि को बनाए रखने के लिए सरकार और उद्योग के बीच पारस्परिक पूर्ण विश्वास होना चाहिए। ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए, जिससे अविश्वास पैदा हो।’ वित्त मंत्री ने बंगाल के बारे में कहा कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए एक वैश्विक दृष्टिकोण के साथ ऑक्सीजन की जरूरत है। भारत का इतिहास बंगाल से लिखा गया था, लेकिन आज दार्जलिंग चाय जैसा स्थापित उत्पाद भी मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि कोलकाता पहले उद्योगों के लिए जाना जाता था। उसे फिर ऐसा करना चाहिए। बंगाल और इसकी परंपरा को संरक्षित करना होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही राज्य के किसानों को धन मुहैया कराया जाएगा। हमारे घोषणापत्र में बंगाल की इकोनॉमी के पुनरुद्धार के बारे में विस्तार से बताया गया है।

अनिश्चतता के इस दौर में उद्योग जगत में भरोसा जगाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कमान संभाल ली है। देश के विभिन्न राज्यों में लग रहे लॉकडाउन व कर्फ्यू से उद्योग जगत का भरोसा फिर से डगमगाने लगा है, जिसे देखते हुए वित्त मंत्री आगे आई हैं। वे अलग-अलग क्षेत्र की बड़ी कंपनियों व उद्योग संगठनों से उनकी परेशानियों का जायजा ले रही हैं।

सीतारमण उद्योगपतियों से कोरोना के कारण उत्पादन एवं कारोबार में होने वाली दिक्कतों की जानकारी मांग रही है, ताकि आने वाले समय में वित्त मंत्रालय उद्यमियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए फैसला ले सके।

गौरतलब है कि सीतारमण ने उद्योग संगठन सीआइआइ, फिक्की, एसोचैम, पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स, बांबे चेंबर, बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स, मद्रास चेंबर ऑफ कॉमर्स, बंगलोर चेंबर ऑफ कॉमर्स, निर्यात संगठन फियो, ऑटो निर्माताओं के संगठन सियाम, आइटी उद्योग के संगठन नैसकॉम समेत एलएंडटी, अपोलो, टीसीएस, मारुति सुजुकी व हीरो मोटो कॉर्प जैसी कंपनियों के प्रमुखों से बातचीत की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2021: चेन्नई के खिलाफ कोलकाता की टीम कर सकती है ये बदलाव, जानें- कैसी होगी दोनों की प्लेइंग XI
Next: दिल्‍ली को मिली थोड़ी राहत, इन तीन बड़े अस्‍पतालों में पहुंची ऑक्‍सीजन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.