Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ट्रंप के पूर्व सलाहकार व एनएससी के वरिष्ठ अधिकारी टिम मॉरिसन शामिल
  • विदेश

ट्रंप के पूर्व सलाहकार व एनएससी के वरिष्ठ अधिकारी टिम मॉरिसन शामिल

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Y78Y78

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की जांच में चार मुख्य गवाहों ने इस पर संदेह व्यक्त किया है कि ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से कहा है कि वह पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन और उनके बेटे की वहां कारोबारी सौदे में संलिप्तता की जांच कराएं. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) में यूक्रेनी विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट कर्नल अलेक्जेंडर विंडमैन और उपराष्ट्रपति माइक पेंस की विदेश नीति सलाहकार जेनिफर विलियम्स ने मंगलवार को स्पष्ट रूप से कहा कि ट्रंप का अनुरोध अनुचित है. डेमोक्रेट ने इन दोनों को गवाही देने के लिए कहा था.

रिपब्लिकन के अनुरोध पर जिन दो अन्य लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था, जिनमें यूक्रेन के पूर्व विशेष प्रतिनिधि कर्ट वोकर और ट्रंप के पूर्व सलाहकार व एनएससी के वरिष्ठ अधिकारी टिम मॉरिसन शामिल हैं, इन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जांच का अनुरोध करने के बारे में संदेह जाहिर किया है.

पहली बार खुली सुनवाई हुई, जिसे लोगों ने सुना. जिन्होंने सीधे फोन कॉल को सुना, जिसमें ट्रंप ने अपने लाभ के लिए जेलेन्स्की से बिडेन और उनके बेटे के बारे में जांच कराने के लिए कहा था. 25 जुलाई का फोन कॉल महाभियोग के मूल में है, क्योंकि डेमोक्रेट नेताओं ने इसे अमेरिकी राजनीति में किसी बाहरी देश को खुद को शामिल करने की कोशिश करार दिया है, क्योंकि अगले साल के चुनाव में ट्रंप का सामना करने के लिए इस दौड़ में बिडेन सबसे आगे हैं.

वाशिंगटन में मंगलवार को डेमोक्रेट-नियंत्रित प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति द्वारा सुनवाई की गई. यह 10 घंटे से ज्यादा समय तक चली. विंडमैन ने कहा कि ट्रंप को अनुरोध करते सुनना ‘मेरे लिए भयानक था कि हमारी यूक्रेन नीति कैसे चल रही है और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इसके कितना महत्वपूर्ण निहितार्थ होने की संभावान है.’ विलियम्स ने कहा कि यह ‘असामान्य और अनुचित’ और राजनीतिक था.

लेकिन मॉरिसन ने कहा कि ट्रंप का अनुरोध करना गलत नहीं था, फिर भी यह ऐसा कुछ नहीं था, जिसके लिए उन्हें सिफारिश करने की जरूरत थी. वोकर ने कहा कि 2016 के चुनाव में यूक्रेन की भागीदारी के बारे में यूक्रेन के नेता से बिडेन पिता-पुत्र के बारे और सिद्धांतों की जांच करने के लिए कहना अमेरिका के लिए यूक्रेन के साथ हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के हिस्से के रूप में आगे बढ़ने के लिए मायने नहीं रखते.

राष्ट्रीय टेलीविजन पर सुनवाई अक्सर पार्टी के प्रचार अभियानों की तरह थी, जिसमें दोनों पक्ष के नेताओं नागरिकों के सामने प्रत्यक्ष रूप से अपनी बात रखी. उन्होंने एक-दूसरे पर हमला करने के साथ ही ट्रंप और स्पीकर नैंसी पेलोसी पर भी निशाना साधा.

Post navigation

Previous: पाक में महंगाई लगातार अपना ही रिकॉर्ड तोड़… टमाटर की कीमत 400 पहुंच गई
Next: पिछले 5 वर्षो में चीन की अर्थव्यवस्था का पैमाना लगातार बढ़ रहा

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.