Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोने- चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जानिए क्या
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

सोने- चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जानिए क्या

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

नई दिल्ली, सोने एवं चांदी के वायदा दाम में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:16 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 248 रुपये यानी 0.51 फीसद की गिरावट के साथ 47,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 48,228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अगस्त अनुबंध वाले सोने का मूल्य 206 रुपये यानी 0.42 फीसद की टूट के साथ 48,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 48,504 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:17 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 353 रुपये यानी 0.50 फीसद की गिरावट के साथ 69,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 70,338 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 309 रुपये यानी 0.43 फीसद की भाव कमी के साथ 71,113 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में यानी मंगलवार को जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 71,422 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 3.60 डॉलर यानी 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 1,789.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने के भाव 5.21 डॉलर यानी 0.29 फीसद की कमी के साथ 1,788.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 

कॉमेक्स पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.13 फीसद यानी 0.49 फीसद की टूट के साथ 26.48 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.13 डॉलर यानी 0.60 फीसद की गिरावट के साथ 21.93 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Post navigation

Previous: प्रदेश में अब तक कुल 3,88,92,416 सैम्पल की जांच की गयी : अमित मोहन प्रसाद
Next: प्रदेश के निबंधन कार्यालयों में पुनः पूर्व अपॉइंटमेंट व्यवस्था लागू

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.