Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 23 अप्रैल का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए अपना राशिफल
  • देश
  • धर्म

23 अप्रैल का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए अपना राशिफल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
rashifal-2

23 अप्रैल 2021 का राशिफल:-

मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल रहेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित होंगे। आपको अपने स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। धन संबंधित मामलों में आपके थोड़े से प्रयास से धन प्राप्ति की संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा व भाग्‍य भी साथ देगा। वृषभ: वृष राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। आप अपने काम को इंजॉय करते हुए लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। भोगवादी प्रवृत्ति बढ़ेगी और लाभ होगा। अत्यधिक धन खर्च होने की संभावना है। पुराने लोन के पेमेंट के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। मिथुन:मिथुन राशि के जातक समाज में मान सम्मान प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आप के प्रभाव से ही सारे काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। अपने अच्छे प्रदर्शन से अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय बहुत अनुकूल है इसका सदुपयोग करें तो आपको लाभ होगा। कर्क: कर्क राशि के जातक नए कार्य की शुरुआत करेंगे। जिसमें शीघ्र सफलता प्राप्त होगी। पुराना रुका हुआ पैसा जिसके लिए आप बहुत समय से इंतजार कर रहे थे उसके मिलने की संभावना भी आज बन जाती है। धन का प्रभाव सतत रूप से बना रहेगा। व्यवसाय व परिवार के बीच संतुलन बनाने के प्रयास सफल रहेंगे और आपको आय के नए साधन प्राप्‍त होंगे। सिंह: सिंह राशि के जातकों को अपने कार्य से मिलने वाले भुगतान को लेकर मोलभाव करना पड़ सकता है। यात्रा की संभावना बन रही है, जो कि बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। उच्च अधिकारियों के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। अनुकूल दिन है। मन प्रसन्न रहेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। कन्या: कन्या राशि के जातकों को आज बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। लॉटरी जुआ सट्टा आदि की तरफ आपका आकर्षण बढ़ेगा, परंतु सोच-समझकर पैसों का निवेश करें। व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी बहुत ज्यादा पैसा लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। व्‍यापार से जुड़े जातकों को अपने माल बेचने के अच्छे मौके प्राप्त होंगे और उन्‍हें मुनाफा भी मिलता रहेगा। तुला: तुला राशि के जातकों को व्यवसाय के लिए ज्यादा ग्राहक मिलेंगे। नए रिश्ते बनाने के लिए समय अनुकूल है। साझेदारी से संबंधित कार्यों में लाभ होने की अच्छी संभावना है। पुरानी गलतफहमी को दूर कर पाएंगे। लाभ की दृष्टि से अच्छा समय है, कोई नई डील फाइनल हो सकती है। वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को डिप्लोमैटिक तरीके से अपने उच्चाधिकारियों को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए। विरोधी सक्रिय रहेंगे। इसलिए संभलकर चलें। खर्च की अधिकता रहेगी। बजट बनाकर चलना आपके लिए हितकर रहेगा। अवांछित खर्चे सामने आ सकते हैं। धनु: धनु राशि के जातकों को प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाना चाहिए। बिना सोचे समझे प्लान पर कार्य करना मुश्किलें पैदा कर सकता है। धन का प्रवाह अच्छा बना रहेगा। आपको काम से नाम व मान सम्मान प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी आपको मिलेगा और आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। मकर: मकर राशि के जातकों के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया वाहन या घर खरीद पर धन खर्च होने की संभावना है। घर से बैठकर कार्य करना अच्छा रहेगा। सुकून भरा दिन है। सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। धन प्राप्ति भी अच्‍छी प्रकार से होगी। कुंभ: कुंभ राशि के जातकों का कला की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। कमीशन के रूप में कार्य करने वाले जातक को अच्छा लाभ होगा। कोई नई एजेंसी पाने के लिए प्रयास कर रहे थे, तो उसमें भी सफलता मिलने की संभावना है। अपनी काबिलियत को साबित करने के मौके मिलेंगे। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहेगा। मीन: मीन राशि के जातकों के धन संबंधित अटके हुए मामले आज सुलझ जाएंगे। धन संचित करने की तरफ अधिक ध्यान रहेगा। पारिवारिक कार्यों में लगे हुए जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। फूड इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Birthday Special: मनोज बाजपेयी भी कर चुके हैं मौत को गले लगाने का प्रयास, जाने क्यों और….
Next: सोते समय दी जाने वाली तीस मिनट की म्यूजिक थेरेपी है बहुत कारगर: रिपोर्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.