Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रसेल का कहना है, विराट सही मायनों में एक चैंपियन हैं
  • खेल

रसेल का कहना है, विराट सही मायनों में एक चैंपियन हैं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
RR76R

इस समय टीम इंडिया शुक्रवार को  शुरू होने वाले भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटी है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज का यह आखिरी मैच है जिसके बाद टीम इंडिया अगले महीने वेस्टइंडीज के साथ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलगी. वेस्टइंडीज की टीम भी अभी अगले सप्ताह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी. टीम के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को एक अद्भुत खिलाड़ी बताया हैं.

5-10 शब्दों की जरूरत पड़ेगी

रसेल आईपीएल में कोलकाता की टीम से खेलते हैं और वेस्टइंडीज टीम के अहम खिलाड़ी भी हैं.रसेल ने कहा है कि कोहली को एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें पांच से दस शब्दों में बयां करने की जरूरत है. रसेल ने  कहा, “वह (विराट) एक शानदार खिलाड़ी हैं. एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें बयां करने के लिए वास्तव में आपको कभी-कभी एक ही साथ पांच-दस शब्दों की जरूरत पड़ सकती है. वह एक ऐसे ही दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं.”

विराट हैं रियल चैंपियन

रसेल ने कहा, “विराट वास्तव में चैंपियन हैं. मुझे उम्मीद है कि वह ऐसे ही प्रशंसकों का मनोरजंन करते रहेंगे. वह टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वह एक आल राउंड खिलाड़ी हैं.” हाल ही में वेस्टइंडीज ने भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे और पाचं टी20 मैचों की सीरीज खेली थी इसमें वेस्टइंडीज ने जहां वनडे सीरीज 3-0 से जीती, वहीं टी20 सीरीज अफगानिस्तान ने 2-1 से अपने नाम की.

मुझसे ज्यादा क्लासिक हैं विराट- रसेल

विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि कोहली की तकनीक उनसे कहीं ज्यादा क्लासिक है. 31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, “विराट की तकनीक मुझसे काफी अलग है. यह मुझसे कहीं ज्यादा क्लासिक है. जब मेरी तकनीक सही नहीं होती है तो मैं ज्यादा खराब बल्लेबाज होता हूं. मेरी तकनीक पॉवर को लेकर है. मैं गेंद को ज्यादा से हिट करने की कोशिश करता हूं, जितना कि मैं कर सकता हूं.”

Post navigation

Previous: Nokia 2.2 की कीमत में आई बड़ी गिरावट,
Next: 16 साल के नसीम शाह ने अब तक केवल 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.