Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में जाने आज कोरोना की क्या है स्थिति ?
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में जाने आज कोरोना की क्या है स्थिति ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

देश में कोरोना संक्रमण से हर दिन चार हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है. अबतक दो लाख 58 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 362,727 नए कोरोना केस आए और 4120 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,52,181 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को 348,421 नए केस आए थे.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 37 लाख 3 हजार 665
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 97 लाख 34 हजार 823
कुल एक्टिव केस- 37 लाख 10 हजार 525
कुल मौत- 2 लाख 58 हजार 317

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस बढ़कर करीब 16 फीसदी हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

दिल्ली में 18 से 44 साल के उम्र के लोगों को कोवैक्सीन के टीके आज से नहीं लगाए जा सकेंगे. दरअसल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने दिल्ली सरकार को टीके की अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है

इस वजह से 18-44 के लोगों के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान प्रभावित हो सकता है. आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली को 11 मई को कोविशील्ड टीके की 2.67 लाख से अधिक खुराकें मिलीं, लेकिन उसके पास कोवैक्सीन का भंडार पूरी तरह खत्म हो चुका है.

महाराष्ट्र में कल कोविड के 46,781 नए मामले सामने आए और 816 मौतें हुईं. राज्य में अब संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52,26,710 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 78,007 हो गए.

राज्य में 58,805 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 46,00,196 हो गई. अब 5,46,129 मरीजों का इलाज चल रहा है. राज्य में संक्रमण दर 17.36 प्रतिशत है. मुंबई शहर में संक्रमण के 2,104 नए मामले आए.

Post navigation

Previous: सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में जूम ऐप पर सम्पन्न हुई प्रदेश में गेहूँ भण्डारण की समीक्षा बैठक
Next: प्रदेश में कोविड-19 के होम आइसोलेशन के मरीजों को आॅक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध में शासन ने दिशा-निर्देश जारी किये

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.