Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पंजाब को 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड का मिला नया स्टॉक
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

पंजाब को 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड का मिला नया स्टॉक

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (12)

पंजाब को 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड की 1.50 लाख डोज का नया स्टॉक मिला है. राज्य सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को 30 लाख डोज का ऑर्डर दिया था जिसमें से अब तक 2.50 लाख डोज मिल चुकी हैं.

राज्य में शुक्रवार को इस आयु वर्ग में को- मॉर्बिडिटी वाले लोगों और हेल्थ वर्कर्स के परिवारों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ और 18,197 लोगों को पहली डोज दी गई.

इस बीच, राज्य के बुलेटिन के अनुसार पंजाब में संक्रमण के दैनिक मामलों में थोड़ी कमी आई है. शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 8,068 नए कोविड मामले आए और 180 लोगों की मौत हुई.

गुरुवार को राज्य में 8,494 नए मामले दर्ज किए गए थे. पंजाब में कुल मामले 4,83,984 हैं और एक्टिव केस की संख्या 79359 है. 180 नई मौतों के बाद पंजाब में मौतों का आंकड़ा 11,477 हो गया है.

पंजाब में मृत्यु दर (सीएफआर) 2.37% है, जो राष्ट्रीय सीएफआर 1.09% से ज्यादा है. वेंटिलेटर सपोर्ट पर 421 मरीज हैं और 9,820 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. सबसे अधिक नए मामले लुधियाना (1,320) में आए. इसके बाद बठिंडा (988), एसएएस नगर (661), पटियाला (570) और जालंधर (551) का नंबर रहा

वहीं, राज्य में 180 मौतों में सबसे ज्यादा 23 मौतें अमृतसर डिस्ट्रिक्ट में हुई. इसके बाद लुधियाना (19), बठिंडा (18), जालंधर और पटियाला में 13-13 मौत, मुक्तसर (11), गुरदासपुर और एसएएस नगर (10) का फाजिल्का और संगरूर में 9-9 मौत हुई.

वहीं, होशियारपुर (8), एसबीएस नगर (6), कपूरथला (5), पठानकोट (4), बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, मानसा, मोगा और फरीदकोट में 3 -3और तरन तरण और रोपड़ में 2-2 लोगों को वायरस से जान गंवानी पड़ी. इसके अलावा राज्य में 8,446 केस रिकवर हुए और कुल 37,716 वैक्सीन डोज लोगों को दी गईं.

Post navigation

Previous: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने बनाया नया प्लान करेंगे ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत
Next: उत्तराखंड : आज विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के खोल दिए गए कपाट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.