Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • क्या उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस इंफेक्शन धीरे-धीरे फैल रहा जाने यहाँ ?
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

क्या उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस इंफेक्शन धीरे-धीरे फैल रहा जाने यहाँ ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
navbharat-times (2)

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस इंफेक्शन धीरे-धीरे कई जिलों में फैल रहा है. कानपुर और लखनऊ में कुल 3 मरीजों की जान लेने के बाद ब्लैक फंगस ने गौतमबुद्ध नगर में भी दस्तक दे दी है. नोएडा में अब तक 10 मरीज सामने आ चुके हैं.

वहीं कुल दो (एक महिला और एक पुरुष) की मौत हाे चुकी है. हालांकि अभी तक प्रशासन की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है. सरकारी आंकड़ों में अब तक यहां कोई ब्लैक फंगस का मरीज नहीं है.

बता दें शुक्रवार को नोएडा में 6 संक्रिमत मरीजों में ब्लैक फ़ंगस की पुष्टि हुई थी. सभी मरीज यथार्थ अस्पताल में भर्ती हैं. 1 महिला मरीज की मौत हो चुकी है.

अखबारों में छपी सूचना के आधार पर 4 और केस ब्लैक फंगस के सामने आए हैं, जिसमें से एक शख्स की मौत होने की खबर है. दरअसल कोरोना संक्रमण इलाज में लोगों द्वारा स्टेरॉयड अधिक लेने ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ गया है.

वहीं मथुरा में ब्लैक फंगस के 3 मामले सामने आए हैं. ब्लैक फंगस के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. मथुरा, वृंदावन और राया में ब्लैक फंगस के 3 मामले सामने आए हैं.

उसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन कोविड-मरीजों की डिस्चार्ज के बाद भी मोनिटरिंग करने की तैयारी में है. ब्लैक फंगस के मामलों में देखने को मिला है कि यह लोग कोविड-पॉजिटिव होने के बाद अपने घर चले गए, जिसके बाद इन्हें इंफेक्शन ने घेर लिया.

Post navigation

Previous: उत्तराखंड : आज विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के खोल दिए गए कपाट
Next: उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने ब्लैक फंगस को लेकर एडवाइजरी की जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.