Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या पीएम-केयर फंड से डीआरडीओ ने ऑक्सी-केयर सिस्टम खरीदने का लिया बड़ा फैसला जाने ?
  • देश
  • मुख्य समाचार

क्या पीएम-केयर फंड से डीआरडीओ ने ऑक्सी-केयर सिस्टम खरीदने का लिया बड़ा फैसला जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
oxi-1620817735

कोरोना काल में ऑक्सजीन के लिए मची हाहाकार के बीच पीएम-केयर फंड से डीआरडीओ के डेढ़ (1.50) लाख ‘ऑक्सी-केयर’ सिस्टम खरीदने का फैसला किया गया है. एसपीओटू सिस्टम पर आधारित इन स्वदेशी सिस्टम्स की कुल कीमत करीब 322.50 करोड़ है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस ऑक्सी-केयर सिस्टम को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के कुछ साल पहले हाई-ऑल्टिट्यूड क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए किया गया था.

डीआरडीओ की बेंगलुरू स्थित डिफेंस बायो-इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लैबोरेटरी (डीईबीईएल) ने इस सिस्टम को डेवलेप किया था, जो मरीज की एसपीओटू लेबल भांपकर उसे उसी अनुसार ऑक्सीजन सप्लाई करती है. रक्षा मंत्रालय का दावा है कि ये ऑक्सीकेयर कोरोना से ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए कारगर साबित होगा.

रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि ये ऑक्सीकेयर दो वर्जन में उपलब्ध है. ऑटोमैटिक वर्जन में ऑक्सीजन सिलेंडर में इलेक्ट्रोल-कंट्रोल मौजूद है जो एसपीओटू और ऑटोमैटिक रेगुलेटर से मरीज की ऑक्सीजन जान लेता है.

इसका फायदा ये होता है कि मरीज को उसकी ऑक्सीजन लेवल (कम है या ज्यादा) उसके अनुसार ही ऑक्सीकेयर ऑक्सीजन सप्लाई करता है. इससे एक सिलेंडर में कम से कम 35-40 प्रतिशत ऑक्सीजन की बचत होती है.

ऑक्सी-केयर के बेसिक वर्जन में एक 10 लीटर के सिलेंडर में प्रेशर रेगुलेटर-युक्त फ्लो-कंट्रोलर, एक ह्यूमिडीफाइर और एक नेसल-कैनुला होता है. इसमें एसपीओटू रिडिंग के अनुसार ऑक्सजीन की सप्लाई मरीज को दी जाती है.

डीआरडीओ के मुताबिक, इन दोनों वर्जन्स की टेक्नोलोजी कई कंपनियों को ट्रांसफर कर दी गई है, जो अब इन ऑक्सी-केयर का निर्माण करेंगी. पीएम-केयर फंड से कुल एक लाख ऑटोमैटिक ऑक्सीकेयर और 50 हजार बेसिक ऑक्सीकेयर का ऑर्डर दिया गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय डेंगू दिवस क्यों मनाया जाता है तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी ये कुछ बातें। ….
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर में मीडियाकर्मियों के लिए लगाए गए टीकाकरण शिविर का किया निरीक्षण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.