Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मोहिनी एकादशी का व्रत 23 मई को जाने शुभ मुहूर्त और विशेष पूजा का महत्व ?
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

मोहिनी एकादशी का व्रत 23 मई को जाने शुभ मुहूर्त और विशेष पूजा का महत्व ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Untitled-design-2021-05-15T115518.249

पंचांग के अनुसार वैशाख मास चल रहा है. वैशाख मास में भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्मा जी की विशेष पूजा की जाती है. मान्यता है कि वैशाख मास में इन तीनों ही देवताओं की पूजा की जाती है. इसीलिए वैशाख मास की एकादशी और प्रदोष व्रत को विशेष बताया गया है.

मोहिनी एकादशी का व्रत 23 मई को है. मोहिनी एकादशी व्रत को सभी एकादशी व्रतों में विशेष बताया गया है. मान्यता है कि समुद्र मंथन से निकले अमृत कलश को लेकर जब देवताओं और असुरों में जब विवाद शुरू हुआ तो भगवान विष्णु ने विवाद को समाप्त करने और देवताओं को अमृत पान कराने के लिए एकादशी की तिथि पर मोहिनी रूप लिया था.

इसीलिए इस एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है. मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा की जाती है. पंचांग के अनुसार 23 मई 2021 रविवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस एकादशी को मोहिनी एकादशी है.

मोहिनी एकादशी शुभ मुहूर्त
एकादशी तिथि प्रारम्भ: 22 मई 2021 को 09 : 15 ए एम बजे से.
एकादशी तिथि समाप्त: 23 मई 2021 को 06 : 42 ए एम बजे तक.

प्रदोष व्रत 24 मई को है
पंचांग के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 24 मई सोमवार को त्रयोदशी की तिथि को है. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है. 24 मई को सोमवार होने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत भी कहा जाता है.

प्रदोष शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत: 24 मई 2021, सोमवार
वैशाख, शुक्ल त्रयोदशी प्रारम्भ: 24 मई को प्रात: 03 बजकर 38 मिनट
त्रयोदशी समाप्त: 25 मई को प्रात: 12 बजकर 11 मिनट

प्रदोष काल-समय
24 मई: शाम 07 बजकर 10 मिनट से रात्रि 09 बजकर 13 मिनट

Post navigation

Previous: ब्रेकिंग : डीआरडीओ की कोविड रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज हुई लांच
Next: आइए आज 17 मई का पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.