Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गर्मी के मौसम में बच्‍चों का रखें खास ख्‍याल डाइट में शामिल करे पोषक तत्‍वों से भरपूर चीजें
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

गर्मी के मौसम में बच्‍चों का रखें खास ख्‍याल डाइट में शामिल करे पोषक तत्‍वों से भरपूर चीजें

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Best-Foods-for-a-Baby-or-Toddler

गर्मी के मौसम में अत्यधिक तापमान की वजह से कई तरह की जिस्‍मानी परेशानियां हो सकती हैं. इस मौसम में डिहाइड्रेशन, फूड पॉइजनिंग, घमौरियां और लू लगने का खतरा रहता है. इस समय स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

ऐसे में जरूरी है कि गर्मियों में परिवार के खान-पान से लेकर पहनावे तक का पूरा ख्याल रखा जाए. इसके लिए जहां डाइट में आसानी से पचने वाली चीजों को शामिल करना चाहिए

वहीं मौसमी फलों, सलाद आदि को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इसके अलावा कुछ अन्‍य एहतियात बरत कर भी आप अपनी और अपने परिवार की सेहत का ख्‍याल रख सकते हैं-

सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें. इसके लिए दिन के सबसे गर्म घंटों (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच) के दौरान खुद को धूप से बचाएं. शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए समय समय पर पानी पीते रहें.

समय पर खाना खाएं और अपनी डाइट में पोषक तत्‍वों से भरपूर चीजें शामिल करें. हमेशा टोपी पहनकर या छतरी लेकर धूप में जाएं. अगर आपको चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी जैसी दिक्‍कतें हों तो तुरंत अस्पताल जाएं.

गर्मियों में लू लगने का खतरा रहता है. ऐसे में इससे बचाव के लिए खाने में सलाद में कच्चा प्याज जरूर शामिल करें. वहीं आम पन्ना, लस्सी, बेल का शर्बत, पुदीने की चटनी, ड्रिंक्‍स आदि लेते रहें.

खाने के मामले में भी पूरी सावधानी बरतें. बासी या लंबे समय तक रखा खाना न खाएं. ज्‍यादा तला भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें. ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिनसे गर्मी में ठंडक रहे. वहीं खाने पीने की जो चीजें बाजार से लें उनकी एक्‍सपायरी डेट चेक जरूर कर लें. ताकि खराब चीजें खाकर आप बीमार न पड़ें.

गर्मी में शरीर में पानी की कमी न होने दें. पानी के अलावा अन्‍य एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते रहें. इससे शरीर को ताकत मिलेगी और शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती रहेगी. इसके लिए आप छाछ, फलों का जूस, मिल्क शेक आदि को लें. अपनी डाइट में खीरा और ककड़ी जैसी चीजें शामिल करें.

बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है. अगर आप नहीं चाहते कि उनकी स्किन पर गर्मी का प्रभाव पड़े तो उनकी स्किन पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें. शरीर को धूप से बचाने के लिए टी-शर्ट, सूती और ढीले कपड़े पहनकर रहें. गर्मियों में कॉटन और चिकन के कपड़े ठंडक देते हैं. वहीं हल्‍के रंगों के कपड़े पहनें. इससे गर्मी कम लगती है.

Post navigation

Previous: आइए आज 17 मई का पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: इस अंदाज़ में अभिनेता विक्की कौशल को कैटरीना कैफ ने दी जन्मदिन की बधाई

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.