Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कराची में मंगलवार को टमाटर के दाम 400 रुपये किलो तक पहुंच गए
  • बिजनेस

कराची में मंगलवार को टमाटर के दाम 400 रुपये किलो तक पहुंच गए

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (1)
पाकिस्तान में कई लोगों ने टमाटर खाना बंद कर दिया है। कराची में मंगलवार को टमाटर के दाम 400 रुपये किलो तक पहुंच गए थे, जो अब तक का सबसे उच्चतेम स्तर है। लेकिन अब पाकिस्तान की जनता को थोड़ी राहत मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि पड़ोसी मुल्क में टमाटर की कीमत में गिरावट आनी शुरू हो गई है।  

इतनी कम हुई कीमत

एक हफ्ते पहले तक कराची में टमाटर 300 से 320 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे। इसके बाद मंगलवार को इसका दाम 400 रुपये प्रति किलो हुआ। अब गुरुवार को इसमें कमी आई और यह 300 रुपये प्रति किलो हो गया है।

थोक कीमतें अभी भी 200 के पार

मंगलवार को टमाटर की थोक कीमत 300 रुपये प्रति किलो थी। गुरुवार को टमाटर की थोक कीमतें भी गिरी हैं। यह 180 रुपये से 210 रुपये के बीच है।

इसलिए कम हुआ दाम

डॉन अखबार के मुताबिक, पाकिस्तान में बुधवार को भारी मात्रा में टमाटर का आयात हुआ। कराची में 16 कंटेनरों में टमाटर का आयात किया गया। प्रत्येक कंटेनर में 22 टन टमाटर था। यह आयात ईरान से किया गया है, जिसकी मंजूरी सरकार ने एक हफ्ते पहली दी थी।

15,500 टन और टमाटर का होगा आयात 

हालांकि पड़ोसी मुल्क में अब भी टमाटर का दाम काफी ज्यादा है। ऑल पाकिस्तान फ्रूट एंड वेजिटेबल एक्सपोर्ट्स के अधिकारी वहीद अहमद ने बताया कि इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा 15,500 टन ईरानी टमाटर के आयात के लिए मंजूरी मिली है।

और कम हो सकती है कीमत

अगर आने वाले हफ्तों में भी टमाटर का आयात जारी रहता है, तो टमाटर की कीमत और कमी हो सकती है। ऐसे में पाकिस्तान की जनता के लिए यह राहत भरी खबर है। टमाटर की कीमत में थोड़ी कमी तो आई है, लेकिन यह अब भी काफी ज्यादा है। पाकिस्तान में लोग जरूरत के हिसाब से एक या दो टमाटर खरीद रहे हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऐश्वर्या रॉय ने बीते साल की तरह अपने पिता का जन्मदिन स्माइल फाउंडेशन के बच्चों के साथ मनाया.
Next: BPCL बेचने से सरकार को होगी 90,000 करोड़ की कमाई

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.