Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी कोविड दवा 2डीजी को मंगवाने के लिए दिए निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी कोविड दवा 2डीजी को मंगवाने के लिए दिए निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन द्वारा तैयार एंटी कोविड दवा 2डीजी को मंगवाने के लिए अधिकारियों से केंद्र को मांग पत्र भेजने को कहा है.

सोमवार को टीम-9 संग कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि नई दवा के लिए आवश्यक मांग पत्र केंद्र को तत्काल भेजकर इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करवाई जाए.

गौरतलब है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई नई दवा 2डीजी को लॉन्च किया। इस दौरान 10 दवाओं की 10 हजार खेप अस्पतालों में प्रयोग के लिए जारी कर दिया गया.

यह दवा फ़िलहाल केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दी जाएगी। इसके बाद यह बाजारों में भी उपलब्ध रहेगी। 2डीजी को कोविड मरीजों के लिए रामबाण माना जा रहा है.

कहा गया है कि DRDO के वैज्ञानिकों की रिसर्च और कड़ी मेहनत के बाद भारत ने कोरोना के खिलाफ ये दवा तैयार की है, इससे लोगों को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है. DRDO के अधिकारियों ने बताया कि ये दवा मरीजों की जल्द रिकवरी में मदद करती है

उनकी ऑक्सीजन पर निर्भरता को भी काफी कम कर देती है दवा निर्माता भविष्य में इसके उपयोग के लिए दवा के उत्पादन में तेजी लाने पर काम कर रहे हैं .यह दवा डॉक्टर अनंत नारायण भट्ट के साथ वैज्ञानिकों की एक टीम ने बनाई है.

मई से अक्टूबर के बीच हुए ट्रायल में दवा ने कोविड मरीजों पर काम किया और ये सुरक्षित भी रही. दवा के उपयोग से अस्पताल में भर्ती के दिन भी कम रहे और ऑक्सीजन सपोर्ट भी नहीं लेना पड़ा. विशेषज्ञों का कहना है

कि ये दवा एक तरह का सूडो ग्लूकोज मोलेकल है जो कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकता है. ये दवा दुनिया की उन चंद दवाओं में शुमार हो गई है, जो खास तौर पर कोविड को रोकने के लिए बनाई गई हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुजफ्फरनगर : मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कोरोना प्रबन्धन, बचाव एवं उपचार कार्यो की समीक्षा की
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ मेडिकल कॉलेज दौरे का दिखा ये बड़ा असर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.