Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना के 24 घंटों में आये 267,334 नए मामले सामने तोड़े सभी रिकॉर्ड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना के 24 घंटों में आये 267,334 नए मामले सामने तोड़े सभी रिकॉर्ड

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

भारत में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अबतक एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई थी. लेकिन अब भारत ने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 267,334 नए कोरोना केस आए और 4529 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,89,851 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा 4468 मरीजों की मौत अमेरिका में 12 जनवरी को हुई थी.

18 मई तक देशभर में 18 करोड़ 58 लाख 9 हजार 302 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 13 लाख 12 हजार 155 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20.08 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 54 लाख 96 हजार 330
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 19 लाख 86 हजार 363
कुल एक्टिव केस- 32 लाख 26 हजार 719
कुल मौत- 2 लाख 83 हजार 248

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.10 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 85 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 13 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

भारत में कुल आबादी के दो फीसदी से कम लोग अभी तक कोरोना से प्रभावित हुए हैं और 98 फीसदी आबादी अब भी संक्रमण की चपेट में आ सकती है. यह बात मंगलवार को सरकार ने कही. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी तक सामने आए

संक्रमण की इतनी अधिक संख्या के बावजूद हम दो फीसदी से कम आबादी तक इसे सीमित रखने में सफल हुए हैं. भारत की कुल आबादी का 1.8 फीसदी ही कोविड-19 से प्रभावित हुआ है और 98 फीसदी आबादी अब भी संक्रमण की चपेट में आ सकती है.

सरकार ने कहा कि पिछले 15 दिनों में एक्टिव मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. तीन मई को संक्रमण की दर 17.13 फीसदी थी जो अब घटकर 13.3 फीसदी रह गई है. देश के केवल 8 राज्य ऐसे हैं जहां 10 हजार से ज्यादा केस प्रतिदिन रिपोर्ट हो रहे हैं.

नए मामले 75% केवल 10 राज्यों से ही आ रहे हैं. फरवरी 2021 से लगातार टेस्ट की संख्या बढ़ रही है. बीते 14 हफ्तों में औसतन 2.5 गुना बढ़ोतरी हुई है कोविड टेस्टिंग में. बीते 2 हफ्तों के दौरान बिहार के 38 में से 18 जिलों में कोविड मामले कम हुए हैं.

सरकार ने कहा कि आठ राज्यों में कोविड के एक लाख से अधिक मामले हैं और 22 राज्यों में संक्रमण की दर 15 फीसदी से अधिक है. महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड के मामलों में कमी आई है और संक्रमण दर भी कम हुई है. 199 जिलों में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण दर में पिछले दो हफ्ते में कमी आई है.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने आई0एम0ए0 के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्मश्री डाॅ0 के0के0 अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Next: उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.