Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सेहत के लिए चमत्कार है हल्दी वाला दूध,
  • जीवन शैली

सेहत के लिए चमत्कार है हल्दी वाला दूध,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (24)

हल्दी दूध सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। अक्सर घरेलू नुस्खों के तौर पर हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। चोट और दर्द के साथ ही सर्दी खांसी में भी घर के बड़े बुजुर्ग हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। अगर आपको थकान हो रही है या फिर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है तो भी हल्दी वाला दूध बेहद फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि हल्दी-दूध कैसे आपके शरीर में बदलाव लाता है…

अगर आपके हड्डियों में दर्द रहता है तो हल्दी दूध आपको फायदा पहुंचाता है। आप एक गिलास गर्म दूध में दो चुटकी हल्दी डालकर रोज रात को अगर हल्दी वाला दूध पीते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां भी नहीं घेरती हैं। दरअसल, दूध के साथ ही हल्दी में भी कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं।

अगर आपके हड्डियों में दर्द रहता है तो हल्दी दूध आपको फायदा पहुंचाता है। आप एक गिलास गर्म दूध में दो चुटकी हल्दी डालकर रोज रात को अगर हल्दी वाला दूध पीते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां भी नहीं घेरती हैं। दरअसल, दूध के साथ ही हल्दी में भी कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं।

त्वचा के लिए भी हल्दी दूध फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में निखार आता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि त्वचा से संबंधित बीमारियों खुजली और मुंहासे में लाभकारी होती है। अगर आपको त्वचा के मुंहासे और खुजली से बचना है तो हल्दी वाला दूध सबसे बेहतर उपाय है।

हल्दी वाला दूध पीने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं।जोड़ों का दर्द दूर होता है। हल्दी वाला दूध पीने से अर्थराइटिस की बीमारी नहीं होती है। अगर आपको नींद नहीं आती और तनाव रहता है तो हल्दी वाला दूध जरूर पीएं।
हल्दी एंटी माइक्रोबियल है इसलिए इसे गर्म दूध के साथ लेने से दमा, ब्रोंकाइटिस, फेफड़ों में कफ और साइनस जैसी समस्याओं में आराम हो सकता है। यह बैक्टीरियर और वायरल संक्रमणों से लड़ने में मददगार है। गर्म दूध के साथ हल्दी के सेवन से शरीर में जमा फैट्स घटता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मिनिरल्स सेहतमंद तरीके से वेट लॉस में मददगार हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 60 रुपये किलो तक बिक रहा है प्याज
Next: फैशन के लिए बढ़ाती हैं नाखून तो सावधान,

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.