Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में आई कमी
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में आई कमी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
navbharat-times

महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है. लगातार छठे दिन 35 हजार से कम केस आए हैं. इस बीच तीन बार 30 हजार से भी कम केस आए हैं. 14 मई को महाराष्ट्र में 39,923 नए केस सामने आए थे. इसके बाद से क्रमश: 34848, 34389, 26616, 28438, 34031, 29911 नए मामले आए हैं.

महाराष्ट्र में गुरुवार को संक्रमण के 29,911 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 738 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद कुल मामले बढ़कर 54 लाख 97 हजार 448 पहुंच गए हैं. जबकि 85,355 लोगों की महामारी के कारण जान जा चुकी है. बुधवार की तुलना में 4120 मामलों की कमी आई है जब 34,031 मामले आए थे.

बीते दिन 47,371 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 50 लाख 26 हजार 308 पर पहुंच गयी है.

राज्य में संक्रमण से मुक्ति की दर 91.43 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.55 फीसदी और संक्रमण दर 17.09 फीसदी है. राज्य में फिलहाल 3 लाख 83 हजार 253 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं.

लगभग 6,000 लोगों की जनसंख्या वाले महाराष्ट्र में नांदेड जिले का भोसी गांव सफलतापूर्वक अपना परचम लहरा चुका है. इसके लिए केंद्र ने इसकी सराहना भी की है.

यह राज्य के लिए एक दूसरी उपलब्धि है, क्योंकि इससे पहले अहमदनगर में लगभग 1600 लोगों की आबादी वाला गांव हिवरे बाजार भी अब कोरोना मुक्त हो चुका है.

मार्च में भोसी में आयोजित एक विवाह समारोह में एक लड़की कोविड पॉजिटिव पाई गई थी. इसके बाद पांच और लोग कोरोना संक्रमित हुए थे. इससे पूरे गांव में डर का माहौल पैदा हो गया था.

एक सरकारी अधिकारी ने कहा टेस्टिंग सुविधाओं का पर्याप्त न होना और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में कमी होने के चलते शहरी क्षेत्रों की तुलना में गांव में संक्रमण के प्रसार को रोकना अधिक जटिल है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पेट्रोल-डीजल की कीमतों फिर बढ़ोतरी जानिए अपने शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ?
Next: जनपदीय नोडल अधिकारी ने ईदगाह पहुँच कर लिया वैक्सिनेशन सेंटर का जायजा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 53 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.