Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में संचालित मारवाड़ी कम्युनिटी किचन का किया अवलोकन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में संचालित मारवाड़ी कम्युनिटी किचन का किया अवलोकन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
IMG-20210521-WA0005

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने आज यहां महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में अग्रवाल समाज द्वारा संचालित मारवाड़ी कम्युनिटी किचन का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के द्वारा की जा रही है सेवा निसंदेह प्रशंसनीय, वंदनीय एवं अनुकरणीय है। अग्रवाल समाज पूर्व में भी अपना सहयोग हर रूप में करता रहा है और मुझे विश्वास है कि आगे भी आवश्यकता पड़ने पर अग्रवाल समाज के सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
  उल्लेखनीय है कि अग्रवाल समाज द्वारा दिनांक 7 मई 2021 से निशुल्क मारवाड़ी भोजन की व्यवस्था कोरोना से पीड़ित व्यक्ति या उनके तीमारदारों के लिए श्री लोकराम अग्रवाल के नेतृत्व में नीलेश अग्रवाल टाटा, प्रदीप खेतान, आशीष अग्रवाल, जितेंद्र जिंदल मुख्य रूप से एवं अग्रवाल समाज के सहयोग से कम्युनिटी किचन का संचालन किया जा रहा है। मारवाड़ी भोजन की थैलियों का वितरण अग्रवाल समाज के लोगों के द्वारा जिसमें अमित, सचिन कंछल, दिनेश टेकरीवाल, गोपाल अग्रवाल आदि लोगों द्वारा शहर के प्रमुख अस्पतालों केजीएमयू, राम मनोहर लोहिया बलरामपुर हॉस्पिटल, लोक बंधु हॉस्पिटल एवं आवश्यकता पड़ने पर अन्य अस्पतालों में वितरित किया जा रहा है। उक्त भोजन स्विग्गी जिनी के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंचाया जा रहा है भोजन शुद्ध शाकाहारी है बगैर प्याज लहसुन के एवं शुद्ध देसी घी से निर्मित है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए लगभग 1200 सौ थालियां प्रतिदिन तैयार की जाती है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन श्री राजेंद्र अग्रवाल, श्री भारत भूषण गुप्ता, श्री लोकराम अग्रवाल, सुनील, अभिषेक, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए लखनऊ मण्डल में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की
Next: प्रभारी मंत्री जिला बिजनौर श्री कपिल देव अग्रवाल जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से ग्रस्त व्यक्तियों को हर सम्भव चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.