Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्यप्रदेश में 1 जून से राज्य को अनलॉक करने की प्रक्रिया होगी शुरु : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मेन स्लाइड

मध्यप्रदेश में 1 जून से राज्य को अनलॉक करने की प्रक्रिया होगी शुरु : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (4)

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब एक जून से राज्य को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस एलान किया है.

उन्होंने कहा है कि कोरोना काबू में आ रहा है और अब एक जून से प्रदेश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी. राज्य को एक जून से चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य मे पॉजिटिविटी रेट घटकर 5 फीसदी से कम हो गई है. 10 मई को जो पॉजिटीविटी रेट 15.79 फीसदी थी उसमें खासी कमी देखने को मिली है. प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है.

सीएम ने कहा कि रिकवरी रेट लगातार बढ़ रही है और 90 फीसदी से ज्यादा हो गई है. उन्होंने के कहा कि हालात पूरी तरह से काबू में हैं. सीएम अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और जल्द ही अनलॉक का प्लान जनता के सामने रखा जा सकता है.

दरअसल मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में पॉजिटीविटी रेट में काफी कमी आई है और संक्रमण के नए मामलों में भी गिरावट आ रही है. मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4384 नए मामले सामने आए हैं. वहीं बीते 24 घंटे में संक्रमण से 79 लोगों की मौत हुई है.

वहीं, देश में संक्रमण के ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 257,299 नए कोरोना केस आए और 4194 संक्रमितों की जान चली गई है.

वहीं 3,57,630 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 1 लाख 4 हजार 525 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को 2.59 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 4209 संक्रमितों की जान गई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री का जनपद लखीमपुर खीरी भ्रमण कोविड प्रबन्धन एवं नियंत्रण कार्याें की समीक्षा
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव-मेरा वार्ड, कोरोना मुक्त वार्ड अभियान चलाने के दिए निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.