Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक जून से 18-44 आयु वर्ग के लिये वैक्सीनेशन को करे विस्तार : योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

एक जून से 18-44 आयु वर्ग के लिये वैक्सीनेशन को करे विस्तार : योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
821258-corona-vaccination

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को थामने के लिये प्रदेश में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिये वैक्सीनेशन को विस्तार दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि, अब प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा.

मौजूदा दौर में वैक्सीनेशन अभी सिर्फ 23 जिलों मे चल रहा है. मुख्यमंत्री ने ये जानकारी कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान दी. इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, उन गांवों में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाए जहां संक्रमण की दर काफी ऊंची है.

राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि, प्रदेश के सभी जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों के टीकाकरण के लिये जल्द ही गाइडलाइंस जारी करेगी. प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक

घनी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद 18 साल से ऊपर वालों का वैक्सीवेशन अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, एक मई से यूपी में 18+ के दायरे में आने वाले 10 लाख लोगों का वैक्सीवेशन किया गया. प्रवक्ता ने बताया कि, ये संख्या देश में सबसे अधिक है.

इसके अलावा उन्होंने बताया कि, राज्य में वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में उत्साह है. आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को टीकाकरण के लिये 100 फीसदी रजिस्ट्रेशन किया गया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तूफान यास से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अहम् बैठक
Next: प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 4,844 नये मामले आये हैं तथा 14,086 लोग कोविड-19 से ठीक

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.