Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोने की कीमत में फिर बढ़ोतरी दर्ज 0.23 फीसदी बढ़ा जाने चाँदी के हाल ?
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

सोने की कीमत में फिर बढ़ोतरी दर्ज 0.23 फीसदी बढ़ा जाने चाँदी के हाल ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
gold-price

कमजोर डॉलर और अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में गिरावट की वजह से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गोल्ड की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई. भारत में गोल्ड ईटीएफ में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

हालांकि फिजिकल गोल्ड की डिमांड कम हुई है और लॉकडाउन की वजह से स्टोर न खुलने से ग्राहक गोल्ड ज्वैलरी या सिक्के नहीं खरीद पा रहे हैं. त्योहारी और शादियों के सीजन के बावजूद फिजिकल गोल्ड कम बिक रहा है. लेकिन निवेशक गोल्ड को एक बेहतरीन निवेश ऑप्शन के तौर पर देख रहे हैं.

सोमवार को घरेलू मार्केट में एमसीएक्स में गोल्ड 0.23 फीसदी बढ़ कर 48,515 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर 0.63 फीसदी बढ़ कर 71,499 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया.

वहीं स्पॉट मार्केट में शुक्रवार को गोल्ड 48,553 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका और सिल्वर 71,245 रुपये प्रति किलो पर बिका. अहमदाबाद के हाजिर बाजार में गोल्ड 47,569 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका वहीं गोल्ड फ्यूचर 48,617 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका.

गोल्ड कीमतों में कमजोर डॉलर की वजह से बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं क्रिप्टो करेंसी में बिकवाली ने भी गोल्ड में निवेश बढ़ाया है. महंगाई बढ़ने की आशंका से भी ट्रेडर और निवेशक गोल्ड में दांव लगा रहे हैं.

इस वजह से इसकी कीमत बढ़ रही है. विश्लेषकों के मुताबिक कॉमेक्स में गोल्ड को 1860 डॉलर पर सपोर्ट मिलता दिख रहा है और 1900 डॉलर पर रेजिस्टेंस.

एमसीएक्स में गोल्ड में 48,200 रुपये पर सपोर्ट और 48,800 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है. इस बीच, गोल्ड की कीमत में घरेलू स्तर बीते एक सप्ताह में कीमतों में डेढ़ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि चांदी में मामूली गिरावट देखी जा रही है.

Post navigation

Previous: आइये जानते है कैसे होती है सिजोफ्रेनिया बीमारी और क्या है इसका इलाज
Next: बिल बोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जीता फैंस का दिल

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.