Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ भ्रमण के दौरान जी0जी0आई0सी0 आजमगढ़ स्थित इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • साहित्य

मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ भ्रमण के दौरान जी0जी0आई0सी0 आजमगढ़ स्थित इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज आजमगढ़ मण्डल के भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत जी0जी0आई0सी0 आजमगढ़ स्थित इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कट्रोल सेण्टर (आई0सी0सी0सी0) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग, निगरानी समिति, टेलीकन्सलटेंसी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी आजमगढ़ ने मुख्यमंत्री जी को कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए की गयी तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री जी ने विकास खण्ड पल्हनी ग्राम बिजौरा पहुंचकर वहां कोरोना संक्रमित से मुलाकात की तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कोविड संक्रमित व्यक्ति ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार सम्पर्क में हैं तथा लगातार दवा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। डाॅक्टरों ने भी टेलीफोन के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी लेकर आवश्यक सलाह दी। उन्होंने बताया कि निगरानी समिति के लोगों ने सम्पर्क कर सभी सुविधाएं मुहैया करायीं। जिला प्रशासन द्वारा लगातार सेनिटाइजेशन, साफ-सफाई करायी गयी एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री जी ने इसके पश्चात गांधी गुरुकुल इण्टर काॅलेज भंवरनाथ पहुंचकर वहां निगरानी समिति के कार्याें की जानकारी प्राप्त की। नव निर्वाचित प्रधान को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान ही निगरानी समिति का अध्यक्ष होता है। उन्होंने प्रधान से कहा कि बिना भेदभाव के सभी लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करें तथा सीएचसी/पीएचसी के चिकित्सकों से मिलकर सर्दी, बुखार, खांसी या अन्य लक्षण प्रतीत होने पर जरूरी दवाएं तथा राशन जरूरतमंदों में  वितरित करायें। उन्होंने एएनएम को डोर टू डोर सर्वे के निर्देश दिये। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन तथा टेस्टिंग के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने वैक्सीन को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रम को दूर करने का प्रयास करने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि ग्रामवासियों की सुविधा के लिए काॅमन सर्विस सेण्टर को ही अब वैक्सीनेशन सेन्टर बनाया जायेगा, जहां पर आसानी से ग्रामवासियों का रजिस्ट्रेशन कर उनका टीकाकरण किया जा सके। सभी लोग स्वच्छता और सफाई पर विषेष ध्यान दें तथा मास्क एवं सोशल डिस्टंेसिंग का पालन अवश्य करें।
मुख्यमंत्री जी ने जनपद आजमगढ़ में कोविड प्रबन्धन कार्याें की मण्डलीय समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी सीएचसी/पीएचसी लगातार विजिट करते रहें तथा वैक्सीनेशन एवं एन्टीजन टेस्ट की क्षमता को तेजी से बढ़ाना सुनिश्चित करें। इसी सप्ताह सभी सीएचसी/पीएचसी पूरी क्षमता के साथ प्रत्येक दशा में संचालित हो जाने चाहिए। जितने लोगों की टेस्टिंग/वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग तथा ट्रेसिंग की जाए, उस रिपोर्ट को तत्काल गूगल शीट पर अपडेट करें। समीक्षा बैठक मेें जनपद मऊ एवं बलिया के वरिष्ठ अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्रामीण स्तर से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी लगातार अभियान चलाकर स्वच्छता, सेनिटाइजेशन एवं फाॅगिंग कार्योें को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाय। अभियान चलाकर प्लास्टिक सफाई का कार्य किया जाय। ग्रामों में निगरानी समितियों की जिम्मेदारी तय करें, वे डोर टू डोर जाकर लक्षणयुक्त व्यक्तियों का टेस्ट करें तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पोस्ट कोविड वाॅर्ड में रहने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन, पानी एवं दवा समय से उपलब्ध करायें। जितनी जल्दी हो सके अस्पतालों में पोस्ट कोविड वाॅर्ड स्थापित करें।
मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आंशिक कोरोना कफ्र्यू को बढ़ाया गया है। सभी सम्बन्धित अधिकारी तहसील, पीएचसी/सीएचसी, ब्लाॅकों पर जाकर निरीक्षण करते रहें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि आवश्यक दवाओं इत्यादि की कमी न हो। आंशिक कोरोना कफ्र्यू लगाने से प्रदेश में पाॅजीटिविटी का रेट घटा है तथा रिकवरी की संख्या बढ़ गयी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे ग्रामों में जाकर कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों के भ्रम को दूर करें। इसी के साथ बारिश के मौसम में फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, काला आजार आदि से बचाव की तैयारी अभी से सुनिश्चित कर लें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए तथा सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जहां पर मेडिकल उपकरण न हों, उसकी खरीददारी तत्काल सुनिश्चित कर लें। सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 पर दवाओं, चिकित्सकों तथा आक्सीजन उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। सभी हेल्थ सेन्टरों पर दवाई, वैक्सीन तथा चिकित्सक प्रत्येक दशा मे उपलब्ध होना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी आवश्यक रणनीति बनाकर पहले से ही तैयार रहें। 01 जून, 2021 से 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के टीकाकरण हेतु ‘अभिभावक स्पेशल’ टीकाकरण बूथ बनाये जायेंगे। सभी जनपदों में महिलाओं एवं बच्चों के लिए डेडीकेटेड हाॅस्पिटल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोविड मरीजों के लिए टेली कन्सल्टेशन की व्यवस्था की जाय। वैक्सीनेशन सेन्टर पर भीड़ इकट्ठा न हो, वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार ही लोगों को बुलाया जाय। वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वेटिंग और आॅब्जर्वेशन एरिया बनाते हुए, आगन्तुकों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कन्टेनमेंट जोन में डोर स्टेप डिलिवरी सुनिश्चित की जाय तथा संक्रमित मरीज को मेडिकल टीम जाकर दवा उपलब्ध करायंे। कम्युनिटी किचन के माध्यम से जरूरतमंद तथा गरीब व्यक्तियों को चिन्हित कर उनको भोजन उपलब्ध करायें। कोरोना कफ्र्यू की गाइडलाइन का अनुपालन करायें।
मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कहा कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी से लागू करें, किसी के साथ कोई भेदभाव न हो, जो भी पात्र व्यक्ति हो, उसे निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न की आपूर्ति करें। गेहूं खरीद के सम्बन्ध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गेहूं क्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करते रहें। किसानों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए, किसानों के अनाज को पारदर्शिता से खरीदें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां का लगातार संचालन होता रहे। सब्जी मण्डी, फल मण्डी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुलती रहेंगी। कोरोना प्रोटोकाॅल का अनुपालन करते हुए मास्क एवं सेनिटाइजर का उपयोग भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से लागू करेंगे तो कोरोना की तीसरी लहर को रोका जा सकेगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री जी ने पी0जी0आई0 चक्रपानपुर में बच्चों के लिए बनाये गये कोविड वाॅर्ड का लोकार्पण किया तथा कोविड वाॅर्ड में जाकर कोरोना संक्रमित मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री जी ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि ट्रेस, टेस्ट तथा ट्रीट की रणनीति का पालन करते हुए प्रदेश में अर्ली एग्रेसिव कैम्पेन चलाया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश में पाॅजिटीविटी दर 17 प्रतिशत से घट कर लगभग 02 प्रतिशत रह गयी है। सम्पूर्ण प्रदेश की रिकवरी दर 94.3 प्रतिशत हो गयी है। इस दौरान प्रदेश में 80 हजार आई0सी0यू0 एवं आइसोलेशन के बेड उपलब्ध कराये गये हैं। अब तक कुल 4 करोड़ 70 लाख से अधिक कोविड टेस्ट किये जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सेकेण्ड वेव को सफलतापूर्वक नियन्त्रित करने के साथ ही हमने पोस्ट कोविड वाॅर्ड बनाने की कार्यवाही प्रारम्भ की है। आगे की तैयारियों के क्रम में पीडियाट्रिक आई0सी0यू0 (पीकू) तथा निओनेटल आई0सी0यू0 (नीकू) के निर्माण की कार्यवाही सभी मेडिकल काॅलेजों व सभी जिला अस्पतालों में प्रारम्भ कर दी गयी है। मण्डल के तीनों जनपदों के जिला प्रशासन, डाॅक्टर, हेल्थवर्कर, कोरोना वारियर्स इत्यादि ने मिलकर कोविड प्रबन्धन के सन्दर्भ में अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मण्डल की पाॅजिटीविटी जो एक समय लगभग 15 प्रतिशत थी वह आज घटकर 01 प्रतिशत से नीचे आ चुकी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों को आॅक्सीजन उपलब्धता के सन्दर्भ में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश में 377 नये आॅक्सीजन प्लाण्ट स्थापित किये जा रहे हैं। आजमगढ़ मण्डल के लिए 15 नये आॅक्सीजन प्लाण्ट प्रस्तावित हैं। जिनके निर्माण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निगरानी समितियों ने सेकण्ड वेव को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके द्वारा काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग, एन्टीजन टेस्ट, मेडिकल किट वितरित किये जाने के कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं। आर0आर0टी0 की टीम 24 घण्टे के अन्दर कोविड टेस्ट कर रही हैं। विगत 05 मई से पूरे प्रदेश में इन कार्याें को हम एक अभियान के रूप में चलाया जा रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में पाॅजिटीविटी रेट कम हुई है तथा रिकवरी रेट बढ़ा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ायी जा रही है। इस सन्दर्भ में केन्द्र सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 45 से अधिक आयुवर्ग के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार द्वारा 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का 23 जनपदों में निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। जिसे 01 जून, 2021 से प्रदेश के सभी जनपदों में क्रियान्वित किया जाएगा। इस अभियान में हमने छोटे बच्चों के अभिभावकों के लिए ‘अभिभावक स्पेशल’ टीकाकरण बूथ बनाये जाने का निर्णय लिया है, ताकि छोटे बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। इसके अलावा, सभी जनपदों में न्यायिक कर्मियों एवं मीडिया बन्धुओं तथा उनके परिजनों के लिए अलग से टीकाकरण केन्द्र बनाये जाने का भी निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोग बीमारी को छुपायें नहीं। लोग टीकाकरण कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लंे तथा वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं, क्योंकि टीकाकरण, कोरोना महामारी के विरुद्ध एक सुरक्षा कवच है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन/प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री का जनपद गोण्डा भ्रमण मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मण्डल के कोविड प्रबन्धन कार्यांे की समीक्षा की
Next: मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिये

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.