Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : 45 साल से ऊपर वालों के लोगों का केंद्र सरकार की तरफ से निशुल्क टीकाकरण
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : 45 साल से ऊपर वालों के लोगों का केंद्र सरकार की तरफ से निशुल्क टीकाकरण

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (5)

कोरोना टेस्ट के साथ ही अब उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण में भी अपना लोहा मनवाया है. 24 मई को प्रदेश में 2 लाख 79 हज़ार से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन की डोज़ दी गईं.

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र दूसरे और मध्यप्रदेश तीसरे नंबर पर है. महाराष्ट्र में 247633, तो मध्य प्रदेश में 214633 लोगों को टीका लगाया गया.

आने वाले दिनों में टीकाकरण अभियान में और तेजी देखने को मिलेगी. मुख्यमंत्री ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 1 जून से टीकाकरण के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 45 साल से ऊपर वालों के लोगों का केंद्र सरकार की तरफ से निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है. राज्य सरकार अपने संसाधनों से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का निशुल्क टीकाकरण करवा रही है.

फ़िलहाल 24 मई को प्रदेश में रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया. सोमवार को एक दिन में 279167 लोगों का टीकाकरण किया गया. प्रदेश में अब तक कुल 16541468 का टीकाकरण किया गया है. जिसमें 13178133 को पहली डोज और 3363335 को दूसरी डोज दी गई है.

मुख्यमंत्री ने टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कई फ़िलहाल प्रदेश में तीन कंपनियों की वैक्सीन उपलब्ध है. जल्द ही अन्य कंपनियों की वैक्सीन की उपलब्धता भी होगी.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी लोगों के लिए वैक्सीन की उपलबधता सुनिश्चित कराने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस सम्बन्ध में प्रयास की जरुरत है कि ज्यादा से ज्यादा कंपनियां इसमें प्रतिभाग करें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया
Next: गाजियाबाद में मिला येलो फंगस का पहला मामला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.