Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ , कोरोना कर्फ्यू 1 जून तक बढ़ा
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ , कोरोना कर्फ्यू 1 जून तक बढ़ा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
images (1)

कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि कोरोना कर्फ्यू में भी हरिद्वार में बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए आ रहे हैं. हर की पौड़ी पर लोगों का तांता लगा हुआ है. कोविड नियमों का पालन किए बगैर ही लोग यहां गंगा स्नान के लिए इकट्ठा हो रहे हैं.

हालांकि, उत्तराखंड की सीमाओं पर कोविड निगेटिव रिपोर्ट की जांच की जा रही है. उसके बावजूद हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए लोग पहुंच रहे हैं. इससे भी गंभीर बात यह है

कि हर की पौड़ी और इसके आसपास के क्षेत्र में ना तो कोई प्रशासन की टीम है और ना ही कोई पुलिसकर्मी नजर आ रहा है. लोगों सो कोरोना नियमों का पालन करने की अपील के लिए यहां को सरकारी कर्मचारी मौजूद नहीं है.

तीरथ सरकार ने सोमवार को राज्य में कोरोना कर्फ्यू 1 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है. प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि इस दौरान जरूरी सामानों जैसे दूध, मीट, मछली, फल और सब्जी की दुकानें सुबह आठ बजे से 11 बजे तक खुलेंगी. इससे पहले दुकानें खुलने का समय सुबह सात से 10 बजे तक था.

उनियाल ने बताया कि यह बदलाव व्यापारियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से विचार विमर्श करने के बाद किया गया. उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राशन और किराने की दुकानें 28 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी.

उनियाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से कोविड का ग्राफ प्रदेश में कम होता दिख रहा है, लेकिन अपने स्तर पर सरकार पूरी तरीके से इसकी रोकथाम में जुटी हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गाजियाबाद में मिला येलो फंगस का पहला मामला
Next: बहराइच जिले में सरयू नदी के किनारे मिले कछुओं की दुर्लभ प्रजातियां

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.