Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

आज वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कोरोना को लेकर भी अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा कि मानव ने दशकों में ऐसे संकट का सामना नहीं किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में घटनाओं को कोरोना से पहले और कोरोना के बाद के तौर पर याद किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पिछले साल भी मैंने वैसाक पर इस कार्यक्रम को संबोदित किया था. यह कार्यक्रम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स के सम्मान में था.

एक साल बाद हम देख रहे हैं कि निरंतरता और बदलाव का संयोग देख रहे हैं. कोरोना खत्म नहीं हुआ है, भारत समेत कुछ देशों में दूसरी लहर आयी है. मानव ने दशकों में ऐसे संकट का सामना नहीं किया

प्रधानमंत्री ने कहा हम पिछली एक सही में ऐसी महामारी नहीं देखी. यह महामारी कई लोगों के दरवाजे पर दुख और दर्द लेकर आयी. महामारी ने सभी देशों को प्रभावित किया है.

आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान हुआ है. हमारा ग्रह कोरोना के बाद पहले जैसा नहीं रहेगा. भविष्य में घटनाओं को कोरोना से पहले और कोरोना के बाद के तौर पर याद किया जाएगा

प्रधानमंत्री ने कहा एक बार फिर अपने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स, डॉक्टरों, नर्सों को सलाम करता हूं जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं शोक व्यक्त करता हूं.

बता दें कि यह आयोजन भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के सहयोग से करता है. इसमें दुनिया भर के बौद्ध संघों के सर्वोच्च प्रमुख शामिल होंगे.

पीएमओ के मुताबिक इस समारोह को दुनिया के 50 से अधिक प्रमुख बौद्ध धार्मिक नेता संबोधित करेंगे. वेसाक-बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्म, बुद्धत्व की प्राप्ति और महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में ऑक्सीजन की मांग को लेकर लगाए गये लगभग 11 ऑक्सीजन प्लांट
Next: कोरोना की थर्ड वेव से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कसी कमर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.