Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेजन : जेफ बेजोस ने अपने पद से इस्तीफा देने की तारीख का किया ऐलान
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

अमेजन : जेफ बेजोस ने अपने पद से इस्तीफा देने की तारीख का किया ऐलान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने अपने पद से इस्तीफा देने की तारीख का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि वह 5 जुलाई 2021 को सीईओ का पद छोड़ देंगे.

जेफ बेजोस के बाद अमेजन के एग्जीक्यूटिव एंडी जेसी इस पद को संभालेंगे. बता दें आज से करीब 27 साल पहले जेफ बेजोस ने इस कंपनी की शुरुआत इंटरनेट पर कुछ किताबें बेचने के साथ की थी और कंपनी को इस मुकाम पर पहुंचाने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी.

बेजोस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया उन्होंने कहा कि मैंने आज से ठीक 27 साल पहले 1994 में 5 जुलाई को ही अपनी कंपनी की स्थापना की थी और 5 जुलाई 2021 को मैं अपना पद छोड़ दूंगी. उन्होंने काफी भावुक होकर इस बारे में शेयरधारकों को जानकारी दी.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह अपने अन्य वेंचर्स जैसे बेजोस अर्थ फंड, Blue Origin स्पेस शिप कंपनी, अमेजन डे वन फंड और द वॉशिंगटन पोस्ट पर फोकस करने की योजना बना रहे हैं.

फरवरी में जेफ बेजोस ने इस बारे में अधिकारिक ऐलान किया था कि वह एंडी जेसी को अमेजन का नया सीईओ बनाएंगे. आपको बता दें जेसी ने साल 1997 में अमेजन के साथ अपनी पारी शुरू की थी.

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने हावर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है. उन्होंने अमेजन वेब सर्विसेज की शुरुआत की. फिर उसे क्लाउड प्लेटफॉर्म का रूप दिया, जिसके लाखों यूजर्स हैं. कंपनी ने यह नहीं बताया है कि जेसी की अभी की जिम्मेदारियां किसे सौंपी जाएंगी.

जेफ बेजोस कुछ ही घंटों में एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. इस वक्त उनकी नेटवर्थ 188.4 अरब डॉलर है, जबकि अरनॉल्ट की नेटवर्थ 187.3 अरब डॉलर है. बेजोस की नेटवर्थ में इजाफा एमेजॉन कंपनी के शेयरों में आई तेजी से हुई है. इससे पहले पिछले सप्ताह के आखिर तक उनकी नेटवर्थ करीब 186 अरब डॉलर थी.

Post navigation

Previous: हिंदू पंचांग के अनुसार आज है नारद जयंती जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथा। …..
Next: प्रदेश में कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाकर रखा जाए: मुख्यमंत्री

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.