Skip to content

Hacked By ZhacNocha-RexaNocha

Hacked By ZhacNocha-RexaNocha

Primary Menu
  • Home
  • बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
  • खेल

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
uhu8hu

कोलकाता में भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच में चल रहा है.  बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. बांग्लादेश की  पारी की शुरुआत  शादमान इस्लाम और इमरुल कायेस ने की. टीम इंडिया को पहली सफलता के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा. पारी के सातवें ओवर में ही ईशांत शर्मा ने इमरूल कायेस को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.

कायेस केवल चार रन बनाकर आउट हुए. उससे दो गेंद पहले ही कायेस को अंपयार ने कॉट बिहांड करार दिया था, लेकिन वे रिव्यू में बच गए. बांग्लादेश: 15/0 (7 ओवर)

पहले पांच ओवर में इशांत और उमेश ने बढ़िया गेंदबाजी तो की, लेकिन टीम इंडिया को कोई सफलता नहीं मिली. शादमान और कायेस  दोनों ने संभल कर ही बल्लेबाजी, लेकिन मौका मिलते ही बिना जोखिम उठाए शॉट लगाने में भी नहीं चूके.

मैच की शुरुआत बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने घंटा बजा कर की. बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक (Momilul Haq) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले का कारण बताते हुए कहा कि पिच सूखी और ठोस लग रही है. वे दिन में इस सूखी पिच का फायदा उठाना चाहते हैं.

टीम इंडिया ने नहीं किया कोई बदलाव
​इस मैच में दोनों टीमों के लिए पहली बार गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव है . मैच दिन रात का होने से और गुलाबी गेंद के परंपरागत लाल गेंद से कुछ अलग होने से दोनों टीमें प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करने की उम्मीद थी लेकिन टीम इंडिया ने मैच में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं बांग्लादेश ने दो बदलाव किए हैं.  तैजुल इस्लाम की जगह अमिन को लाया गया है वहीं मेहदी हसन की जगह नईम हसनैन शामिल किए गए हैं.

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंंत्री सुश्री ममता बनर्जी भी ईडन गार्डन्स पहुंच चुकी हैं.

Post navigation

Previous: घर बैठे हो जाएंगे आधार से जुड़े सारे काम,
Next: टीम इंडिया के कप्तान विरटा कोहली का कहना ..टेस्ट के रूप में केवल दिन-रात टेस्ट नहीं होना चाहिए.

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 6 days ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.