Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में लॉकडाउन लागू होने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी। …
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार में लॉकडाउन लागू होने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (22)

बिहार में लॉकडाउन लागू होने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है. जहानाबाद और अरवल जिले में तो कोरोना संक्रमण समाप्ति की ओर बढ़ता नजर आ रहा है.

शुक्रवार को जहानाबाद जिले में विभिन्न केन्द्रों पर की गई 1239 कोरोना जांच में महज तीन लोग पॉजिटिव मिले. जबकि अरवल जिले में 956 लोगों में केवल 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

बता दें कि जहानाबाद में संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी आ रही है. शुक्रवार को भी सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया.

कोरोना जांच में मात्र तीन नए पॉजिटिव केस मिले. वहीं, शुक्रवार को 23 कोरोना संक्रमित मरीज रिकवर होकर घर लौट गए. ऐसे में जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 164 पर पहुंच गई है.

वहीं, बिहार के अरवल जिले में शुक्रवार को 956 लोगों की कोरोना जांच में केवल 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर में पांच

और ट्रूनेट जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जबकि शुक्रवार को सदर अस्पताल सहित सभी पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन से की गई 556 लोगों की जांच में मात्र एक व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में 80 व्यक्ति की जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. प्राथमिक स्वास्थ्य पकेंद्र कुर्था में 125, सदर अस्पताल में 12, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में 176, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरवल में 98

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वंशी में 65 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. शुक्रवार को 87 मरीज रिकवर हुए हैं.

जबकि आइसोलेशन सेंटर में 11 मरीज का इलाज चल रहा है. इसके साथ ही जिले में 13 कंटेनमेंट क्षेत्र बच गए हैं. शुक्रवार तक जिले में 217 एक्टिव मरीज हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में पहली बार पेट्रोल ने किया 100 रुपये का आंकड़ा पार
Next: अगर महामारी को करना चाहते है ख़त्म तो जरुरी है टीकाकरण : विश्व स्वास्थ्य संगठन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.