Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरियाणा सरकार ने कुछ छूट देते हुए बढ़ाया सात जून तक लॉकडाउन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

हरियाणा सरकार ने कुछ छूट देते हुए बढ़ाया सात जून तक लॉकडाउन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
821143-lockdown-01

दुकानदारों के समय में कुछ बदलाव करते हुए हरियाणा में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. अब यहां सात जून की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा को कुछ छूट देते हुए एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है.

राज्य में दुकाने खुलने का समय जो पहले सुबह 7 बजे से 12 बजे तक था वो अब सुबह 9 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा. इसमें ऑड-ईवन का नियम लागू होगा. कॉलेज, आईटीआई और स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे. नाइट कर्फ्यू 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा ब्लैक फंगस के लगभग 750 मामले आ चुके हैं जिसमें 58 ठीक हो चुके हैं, 50 की मौत हो हुई है और 650 का ईलाज चल रहा है. हमें अभी तक इसके दवा की 6000 से अधिक शीशियां मिल चुकी हैं जिसमें से 1200 शीशियां उपलब्ध हैं. अगले 2 दिन में 2000 शीशियां और आने वाली हैं.

हरियाणा सरकार ने शनिवार को उन बच्चों के लिए वित्तीय सहायता और अन्य सहायता की घोषणा की, जिन्होंने कोविड-19 के चलते अपने माता-पिता को खो दिया है.

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा, राज्य सरकार इन अनाथ बच्चों की देखभाल करने वाले परिवारों को वित्तीय सहायता के रूप में प्रति बच्चा 2,500 रुपये की मासिक राशि देगी.

यह आर्थिक सहायता बच्चे के 18 साल के होने तक दी जाएगी. इसके अलावा, ऐसे बच्चों के बैंक खातों में सालाना 12,000 रुपये की राशि भी अन्य खर्चों के रूप में जमा की जाएगी, जब तक कि वे 18 साल की आयु तक नहीं पहुंच जाते और शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार बाल देखभाल संस्थान को प्रति माह 1500 रुपये प्रति अनाथ बच्चे के हिसाब से उनके पालन-पोषण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. वर्तमान में, हरियाणा में 59 बाल देखभाल संस्थान संचालित हैं.

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि यह राशि आवर्ती जमा के रूप में बैंक खाते में जमा की जाएगी और परिपक्वता राशि 21 साल की आयु प्राप्त करने पर दी जाएगी, जबकि अन्य सभी खर्चे बाल देखभाल संस्थानों द्वारा ही वहन किए जाएंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लगा लॉकडाउन आंशिक रूप से ढील देने का लिया फैसला
Next: आइए 30 मई पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.