Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केरल में मॉनसून के आगमन में देरी 3 जून तक होने की उम्मीद : मौसम विभाग
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

केरल में मॉनसून के आगमन में देरी 3 जून तक होने की उम्मीद : मौसम विभाग

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

केरल में दक्षिणपश्चिम मॉनसून के आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है. राज्य में अब इसके 3 जून तक पहुंचने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी. हालांकि निजी पूर्वानमुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने कहा कि मॉनसून केरल में दस्तक दे चुका है.

‘स्काईमेट वेदर’ के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जी पी शर्मा ने कहा कि इस साल मॉनसून की शुरुआत बहुत कमजोर है. स्काईमेट वेदर ने इससे पहले पूर्वानुमान जताया था कि मॉनसून केरल में 30 मई को दस्तक देगा.

मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा कि कर्नाटक तटीय इलाके में चक्रवातीय परिसंचरण से दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना बाधित हुआ है.

विभाग ने कहा एक जून से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे जोर पकड़ सकती हैं, जिसके चलते केरल में बारिश संबंधी गतिविधि में तेजी आ सकती है. लिहाजा केरल में तीन जून के आसपास मानसून की शुरुआत होने की उम्मीद है.

केरल में सामान्य रूप से एक जून को मॉनसून दस्तक दे देता है. इसके साथ ही देश में चार महीने तक चलने वाली वर्षा ऋतु शुरुआत हो जाती है. मौसम विभाग ने इस महीने की शुरुआत में केरल में 31 मई को मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था.

आईएमडी ने रविवार की सुबह अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि केरल में मानसून की शुरुआत 31 मई के आसपास होने की उम्मीद थी. हालांकि, दोपहर तक उसने कहा कि इसकी शुरुआत 3 जून तक होने की उम्मीद है.

आईएमडी के अनुसार, केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत तीन मापदंडों पर निर्भर करती है. यदि 10 मई के बाद, 14 स्टेशनों में से 60 फीसदी (मिनिकॉय, अमिनी, तिरुवनंतपुरम, पुनालुर, कोल्लम, अल्लपुझा, कोट्टायम, कोच्चि, त्रिशूर

कोझीकोड, थालास्सेरी, कन्नूर, कुडुलु और मैंगलोर) में लगातार दो दिन 2.5 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश होती है तो दूसरे दिन केरल में मॉनसून की शुरुआत की घोषणा की जाती है, बशर्ते अन्य दो मानदंड भी साथ में हों.

शर्मा ने कहा कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत की घोषणा के लिए आईएमडी के सभी मानदंड पूरे हो गए हैं. पश्चिमी हवाओं की गहराई उतनी नहीं है जितनी की उम्मीद है. साथ ही, बारिश के मानदंड केरल में मॉनसून की शुरुआत की घोषणा करने के लिए अधूरे हैं. इस साल मॉनसून सामान्य रहने की उम्मीद है.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने विधायक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Next: आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल। …..

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.