Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें में देखने को मिली भारी वृद्धि
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें में देखने को मिली भारी वृद्धि

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

मई महीने के आखिरी दिन सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें में भारी वृद्धि देखने को मिली. सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में 25-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. हालांकि कुछ स्थानों पर तेल के दामों में कमी आई है.

इस महीने अब तक तेल कंपनियों ने 16 बार तेल की कीमतों में इजाफा किया है. 2 मई को 5 राज्यों/यूटी में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 4 मई को तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था.

तब से लेकर आज (सोमवार) तक 16 बार तेल की कीमतें बढ़ी हैं. राजधानी दिल्ली में मई में पेट्रोल 3.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.42 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. वहीं, मुंबई, भोपाल और गंगानगर में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

सोमवार को महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 94.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 85.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़े हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में संशोधित पेट्रोल की कीमत 100.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.45 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 94.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.00 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 95.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.90 रुपये प्रति लीटर, गंगानगर (राजस्थान) में पेट्रोल 104.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.65 रुपये प्रति लीटर और भोपाल (मध्यप्रदेश) में पेट्रोल 102.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.65 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

सरकारी तेल कंपनियों ने इससे पहले 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था. इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक तेल के दामों में उछाल देखने को नहीं मिला. मार्च-अप्रैल के बीच डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी.

मार्च और अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी. 15 अप्रैल से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 30 मार्च 2021 को हुआ था. तब दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ था.

मार्च में पेट्रोल 61 पैसे सस्ता हुआ था और डीजल के दाम 60 पैसे घटे थे. मार्च महीने में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 बार कटौती की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कमजोरी थी. मई महीने में पेट्रोल और डीजल 14 बार महंगा हो चुका है. साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 40 बार बढ़ाईं गई हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने बोल्ड अवतार में तस्वीरों को किया शेयर
Next: मुख्यमंत्री ने वृंदावन में स्थित परमशक्ति पीठ के तत्वावधान में संचालित वात्सल्य कोविड-केयर सेंटर का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.