Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 की बैठक में लिया फैसला 4 जून से सीरो सर्वे होगा शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 की बैठक में लिया फैसला 4 जून से सीरो सर्वे होगा शुरू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

यूपी में कोरोना संक्रमण की गहन पड़ताल के लिए 4 जून से सीरो सर्वे शुरू किया जा रहा है. सभी 75 जिलों में होने वाले इस सर्वे के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि किस जिले के किस क्षेत्र में कोरोना का कितना संक्रमण फैला और आबादी का कितना हिस्सा संक्रमित हुआ. यही नहीं, इससे यह भी सामने आएगा कि कितने लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबाडी बन चुकी है.

राज्य स्तरीय टीम-09 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीरो सर्वे को लेकर हो रही तैयारियों की जानकारी ली. अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 4 जून से शुरू हो रहे इस सर्वे को लेकर कार्ययोजना तैयार हो चुकी है. सैंपलिंग कर लिंग और आयु सहित विभिन्न मानकों पर सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की जाएगी. जिलेवार सर्वे करने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके परिणाम जून के अंत तक आने को संभावना है.

इससे पहले कोरोना की पहली लहर के दौरान पिछले साल सितंबर में 11 जिलों में सीरो सर्वे कराया गया था. यह सर्वे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, कौशांबी, बागपत व मुरादाबाद में हुआ था. उस समय सीरो सर्वे में 22.1 फीसद लोगों में एंटीबाडी पाई गई थी.योगी के ‘3T’ फार्मूले का असर

दरअसल, सीएम योगी के 3T यानी ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ की नीति से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सफलता मिल रही है. पॉजिटिविटी दर में लगातार कमी तथा रिकवरी दर में निरंतर वृद्धि से राज्य में कोविड संक्रमण के मामलों में आशानुकूल तेजी से कमी आयी है. यही वजह है कि मंगलवार को 3.24 लाख टेस्ट के बावजूद पिछले 24 घंटे में सिर्फ 1430 पॉजिटिव केस मिले. अब रिकवरी रेट भी 96.9 प्रतिशत हो गई है. अब तक कुल 4.97 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं.

Post navigation

Previous: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल कोरोना से ठीक होने के बाद आ रही दिक्कतें
Next: उत्तर प्रदेश : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान कहा। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.