Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नेहा भसीन और श्वेता पंडित ने मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया
  • मनोरंजन

नेहा भसीन और श्वेता पंडित ने मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
uiyh8uhji

बीते साल से म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक (Anu Malik) और सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) के बीच विवाद जारी है. यह विवाद उस समय सामने आया जब पूरे देश की महिलाओं ने #MeToo के तहत अपनी आवाज उठाई. अब गायिका सोना महापात्रा ने रियलिटी शो ‘इंडियन आईडल’ के जज के पद से अनु मलिक के हटने को यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं की ‘सांकेतिक जीत’ बताया है.

सोना ने कहा, “यह बहुत ही अच्छी खबर है. सोनी टीवी ने यह फैसला लेने में काफी देरी की, लेकिन मैं काफी खुश हूं कि आखिरकार उन्हें शो से हटाया गया. यह पूरे देश की लड़ाई थी. कई ऐसे लोग थे जो इस इंसान को राष्ट्रीय टेलीविजन पर नहीं देखना चाहते थे, क्योंकि ये गलत लोगों को गलत संदेश दे रहा था कि वे भी ऐसा कर के बच सकते हैं.”

सोना ने आगे कहा, “मैं निष्पक्षता और न्याय के लिए लड़ रही थी. अब ये खबर सुन कर मुझे लगता है कि यह सभी की जीत है, सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं की भी, जिनके साथ उन्होंने गलत व्यवहार किया. हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, यह शुरू हुई है. हम चुपचाप बैठने वाले नहीं हैं.”

यह मामला साल 2018 में शुरू हुआ था, जब महापात्रा ने मलिक पर यौन दुराचार का आरोप लगाया था. सोना के बाद गायिका नेहा भसीन और श्वेता पंडित ने भी मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था.

हालांकि, जब सोनी टीवी ने मलिक को इस साल शो के सीजन 11 में बतौर जज नियुक्त किया तो महापात्र ने संगीतकार और चैनल के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया था.

बीते दिनों सोशल मीडिया पर सोना को भारी समर्थन मिला, और लोग शो से मलिक को हटाने की मांग करने लगे. इसके बाद गुरुवार को मलिक ने शो से हटने का फैसला किया.

सोनी टीवी के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को मलिक के शो से हटने की खबर की पुष्टि की.

Post navigation

Previous: टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल गहना वशिष्ठ को पड़ा दिल का दौरा,
Next: आमिर खान से अफेयर पर फातिमा सना शेख ने तोड़ी चुप्पी

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.