Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में लखनऊ सहित इन 11 जिलों में लागू है कोरोना कर्फ्यू
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में लखनऊ सहित इन 11 जिलों में लागू है कोरोना कर्फ्यू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
01_06_2021-corona_cuferw_21697581

कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब मंद पड़ने लगी है. उत्तर प्रदेश के अब 64 जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो गए हैं. इन जिलों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 600 से कम हो गई है. प्रदेश में अब लखनऊ समेत सिर्फ 11 जिलों में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा.

यूपी में अभी राजधानी लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, गाजियाबाद, बरेली, झांसी, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर और बुलंदशहर में कोरोना कर्फ्यू लागू है. इन सभी जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 600 से ज्यादा है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 179 और मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण के 1,317 नये मामले सामने आये हैं. 24 घंटे के भीतर 5,625 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है

अब तक राज्य में 16,39,572 मरीज संक्रमण मुक्त होकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 20,672 पहुंच गई है जबकि 1,317 नये मामले आने से अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,92,709 पहुंच गया है.

मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य के सभी जिलों में मिलने वाले मरीजों की संख्या 100 से नीचे रही जिनमें गौतमबुद्ध नगर में 68, लखीमपुर खीरी में 61

वाराणसी में 59, लखनऊ में 54 और मुजफ्फरनगर में 53 नये मरीज मिले जबकि इसी अवधि में लखनऊ में 28, लखीमपुर खीरी में 19 और गोरखपुर में 13 और मरीजों की मौत हो गई.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान लोगों द्वारा लापरवाही बरतने पर जताई नाराजगी
Next: आज है कालाष्टमी जाने पूजा का शुभ मुहूर्त। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.