Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर भारत और अमेरिका में हुई बातचित जाने। ….
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर भारत और अमेरिका में हुई बातचित जाने। ….

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
Vaccine-1-2-300x200

दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर दुनिया के जरूरतमंद देशों को कोरोना की 8 करोड़ वैक्सीन बांटने की योजना बना रहा है.

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप झेल रहे भारत और ब्राजील जैसे बड़े देशों को अमेरिका के इस कदम से बड़ी मदद मिलने की संभावना है. भारत कोरोना के टीकों की कमी से जूझ रहा है.

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका अगले दो हफ्तों में घोषणा करेगा कि वह वैश्विक स्तर पर कोरोना की 8 करोड़ वैक्सीन की खुराक कैसे बेचेगा और वितरित करेगा.

ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन का प्रशासन टीकाकरण के वितरण पर ध्यान केंद्रित करेगा. अगले दो हफ्तों के भीतर हम उस प्रक्रिया की घोषणा करेंगे, जिसके द्वारा हम उन टीकों को वितरित और बेचेंगे.

इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका जून में फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की 2 करोड़ वैक्सीन डोज डोनेट करेगा. इसके पहले भी अमेरिका ने दुनिया के जरूरतमंद देशों को वैक्सीन की 6 करोड़ डोज डोनेट करने का वादा किया था.

बता दें कि अमेरिका की ओर से ये एलान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमेरिका यात्रा के तुरंत बाद किया गया है. 29 मई को एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी. बैठक में कोरोना वायरस महामारी और कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति को बढ़ाने पर भी बातचीत हुई थी.

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ब्लैक फंगस के लगभग 700 से ज्यादा मामले दर्ज
Next: पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए सीएम अमरिंदर कभी भी पार्टी पैनल से कर सकते हैं मुलाकात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.