Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिसंबर 2021 से पहले सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाना बिल्कुल झूठ : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

दिसंबर 2021 से पहले सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाना बिल्कुल झूठ : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (4)

लोगों को किए जा रहे वैक्सीनेशन के बीच कोरोना वैक्सीन की किल्लत ने दूसरी लहर के कहर के दौरान सरकार की चिंता को बढ़ाकर रख दिया है. हालांकि, एक तरफ जहां इसका प्रोडक्शन देश में बढ़ाने के लिए कहा गया है

तो वहीं दूसरी तरफ फाइजर समेत दूसरी कई अन्य विदेशी वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से खरीददारी की लगातार बातचीत चल रही है. इधर, राज्य सरकारें लगातार इस बात की पैरवी कर रही है कि उन्हें केन्द्र खरीदकर वैक्सीन मुहैया कराए.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि दिसंबर 2021 से पहले सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाना बिल्कुल झूठ है. उन्होंने कहा कि वे सिर्फ आधारहीन बातें कर रहे हैं.

बंगाल सीएम ने आगे कहा कि केन्द्र राज्यों सरकारों को वैक्सीन नहीं भेज रही है. केन्द्र को यह चाहिए कि वे वैक्सीन की राज्यों के लिए खरीददारी करे और इसे सभी को मुफ्त में दे.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखते हुए कोरोना की चुनौतियों के बीच केन्द्र के मध्यम से ही वैक्सीन की खरीददारी पर उनकी सहमति मांगी है.

पटनायक ने कहा कि कुछ मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की और उनसे अपने विचार साझा किए. कोई भी राज्य सुरक्षित नहीं है जब तक कि वैक्सीनेशन को प्राथमिकता में लेकर उस पर युद्धस्तर से काम नहीं किया जाता है.

ओडिशा के सीएम ने पत्र में कहा कि जो वर्तमान परिस्थित बनी है उसमें सबसे बेहतर विकल्प ये है कि भारत सरकार वैक्सीन की खरीद करे और राज्यों में इसका वितरण करें

ताकि हमारे नागरिकों को जल्द से जल्द वैक्सीन लग सके.उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीनेशन प्रोग्राम राज्यों को ऊपर छोड़ देना चाहिए कि अपने स्तर पर तंत्र का इस्तेमाल करते हुए लोगों को वैक्सीन लगाएं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए सीएम अमरिंदर कभी भी पार्टी पैनल से कर सकते हैं मुलाकात
Next: आइये आज यानि 3 जून का पंचान जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.